Sun. Jun 7th, 2026

December 2025

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के बलरामपुर अनुविभागीय एवं राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी है कि विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम…

नहीं रहे सामाजिक आधार स्तंभ भोला ठाकुर, रामचंद्रपुर में शोक की लहर।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रखंड रामचंद्रपुर के सामाजिक जीवन के मजबूत आधार स्तंभ एवं वरिष्ठ नागरिक भोला ठाकुर…

रामानुजगंज में विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया शिविर।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विद्युत विभाग के द्वारा रामानुजगंज वितरण केन्द्र में नये कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार,…

भोजन व्यवस्था हेतु स्वयं सहायता समूहों से निविदा आमंत्रित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बलरामपुर (डीपीआरसी),…

निष्क्रिय खातों की लंबित राशि देरी होने पर संबंधित विभाग प्रमुखों का रोका जाएगा वेतन

बलरामपुर राज्य शासन द्वारा विभिन्न विभागों में लम्बे समय से निष्क्रिय पड़ी योजनाओं से संबंधित इनऑपरेटिव बैंक खातों…

जिले में अब तक 85 प्रकरणों में 11298.10 क्विंटल धान और 46 वाहन जब्त।

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई…

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।