तातापानी महोत्सव बना सर्वधर्म समभाव का प्रतीक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
बलरामपुर ,मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे। यह महोत्सव सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बनकर उभरा, जहां हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए।
सर्वधर्म समभाव की अद्भुत मिसाल
मुख्यमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि आज 300 बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देता है। इस सामूहिक विवाह में 291 जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ हुआ। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना ने कराया, जबकि आठ जोड़ों ने क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे के प्रति वफादारी का वचन लिया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी सहारा
कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता दी गई। आज मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और इस योजना की मदद से मेरा विवाह संपन्न हुआ। जॉनसन तिर्की, रिंता केरकेट्टा और अल्ताफ खान के परिवारों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उनकी जरूरतों को पूरा करने का अनूठा प्रयास है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री श्री रामविचार नेताम, अनेक जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से श्री अमरेश्वर महाराज जी ने नवदंपतियों को मंत्रों उपचार से विवाह संपन्न करा कर कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।

बलरामपुर,मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है।
बलरामपुर जिले के रामानुगंज में स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामानुगंज के जामा मस्जिद के सामने आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवम स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को गुलदस्ता एवम शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
बलरामपुर , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में विभिन्न विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।
बलरामपुर. मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन बनाया गया है। जिसके तहत बड़कीमहरी तिराहा से संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक 14 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मालवाहकों एवं चार पहिया वाहनों को पूणतः प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग व्यवस्था के तहत बड़कीमहरी तिराहा से जिला कार्यालय भवन तक के लिए मार्ग बड़कीमहरी तिराहा-दहेजवार-संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्धारित किया गया है।
बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयुष विभाग द्वारा संचालित मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मेडिकल मोबाईल यूनिट के द्वारा निर्धारित दिवसों में जिले के चिन्हांकित ग्राम में जाकर ग्रामीणों को ईलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल मोबाईल यूनिट विकासखंड कुसमी अंतर्गत सोनबरसा, नवाडीहकला, बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत सीतारामपुर पारा, कण्डा, चिलमा, दहेजवार, तुराडीह, टांगरमहरी ग्रामों को कवर करेगी।
बलरामपुर .
बलरामपुर एमएमयू के माध्यम से अब तक 381 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 24 हजार 754 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 हजार 77 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। साथ ही 5 हजार 339 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया जा चुका है। इसी प्रकार रामानुजगंज में संचालित 02 एमएमयू से अब तक 502 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 34 हजार 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 30 हजार 603 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण तथा 7605 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया गया।