संस्कार भारती के द्वारा तीन दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन
कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती
जिला इकाई बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा स्थानीय रामानुजगंज के आमंत्रण धर्मशाला में तीन दिवसीय थिएटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कला साधक और विचारक ही समाज का निर्माण कर सकते हैं —बजरंग मुनि
बच्चों और युवाओं में अभिनय की अपार संभावनाएं होती है, उन्हें मंच प्रदान करने के लिए संस्कार भारती की रामानुजगंज – बलरामपुर इकाई के द्वारा तीन दिवसीय नाटक की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी, ज्ञान यज्ञ परिवार के संस्थापक बजरंग मुनि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुनील गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल अग्रवाल, संस्कार भारती के पवन कुमार पाण्डेय,महामंत्री मनोज तिवारी, जिला सह महामंत्री दिवाकर मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष अंजय मेहता, कोषाध्यक्ष उज्जवल तिवारी, उपाध्यक्ष राजदेव यादव ,प्रशिक्षक डॉ. आनंद कुमार एवं अधिक संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक उपस्थित रहे। अपने आशीष वचन में मुनि जी ने कहा कि विचारक और कलाकार ही समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकता है. कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई परंतु विचारों ने अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाई इस कड़ी में मुनि जी ने संस्कार भारती के सभी सदस्यों की प्रशंसा की और कहा कि अपने समाज निर्माण में निरंतर कार्य करते रहें जिस स्तर तक का सहयोग होगा मैं आप सबके साथ हूं और आपकी इस कार्य की प्रशंसा करता हूं। आगे मुनि जी ने कहा कि आप समाज कार्य में लगे हैं कई तरह की कठिनाइयां आएंगी लेकिन आप अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखेंगे एक समय ऐसा आएगा कि आपके कार्य से समाज के लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभायेगी।
अगली कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती के पवन कुमार पांडे के द्वारा विगत 12 वर्षों से क्षेत्र में कला के सृजन के लिए कार्य किया जा रहा है सर्वप्रथम मेरे आवास के ऊपर ही संगीत प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ और आज यहां इतने लोग जुड़े हैं या देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है।
इस आयोजन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रामानुजगंज, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल रामानुजगंज,रामचंद्रपुर कलिकापुर ,तातापानी, आरागाही और चलगली से व्यास जायसवाल ,दीपक सिंह उपस्थित हुए।
उद्घाटन समारोह के उपरांत डॉ. आनंद कुमार के द्वारा छात्रों और युवाओं को रंगमंच का प्रशिक्षण प्रदान किया।
आभार प्रदर्शन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अंजय मेहता ने किया।

झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम इंदरपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा नीलगाय की हत्या करने और उसके मांस को आपस में बांटने का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आने पर क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रामानुजगंज लाकर पूछताछ की जा रही है।
कुछ तार और एक बाइक भी बरामद की गई।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क किनारे पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है। 


मीली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुक्रवार से देशभर में शुरू होने जा रहा है. यह अभियान 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर खत्म होगा. पहले यह अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते इसे टाल दिया गया था.
सूरजपुर जिले में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में निरन्तर अवैध धान को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसीलदार लटोरी के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व एवं सूरजपुर मंडी के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कल्याणपुर के मनोहर जायसवाल के पास अवैध रूप से संग्रहित 214 बोरे धान वजन 86 क्विंटल अनुमानित , श्रीमती प्रीति जायसवाल पति दिनेश जायसवाल के पास 250 बोरे वजन 100 क्विंटल लगभग जब्त किया गया है। ग्राम कल्याणपुर में गुलजारी जायसवाल के मकान में धान का अवैध भंडारण की आशंका पर मकान को सील किया गया। इसी क्रम में लटोरी के मीना सोनी पति प्रमोद सोनी के दुकान से भी 110 बोरे वजन 44 क्विंटल धान जब्त किया गया।
माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति,