Fri. Oct 23rd, 2026

2025

DEO मनीराम यादव ने एक और प्रधान पाठक को किया निलंबित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम, पशुपतिपुर (विकासखंड वाड्रफनगर) की प्रधान पाठक श्रीमती सुमित्रा सिंह को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती सिंह के विरुद्ध कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना तथा अशोभनीय आचरण की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह सिद्ध हुआ कि उनका व्यवहार संस्था में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के प्रति अनुचित और अमर्यादित था। आश्रम में निवासरत बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। साथ ही, शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद श्रीमती सिंह अपने पति के साथ अधीक्षक आवास में निवास कर रही थीं, जो नियमों का उल्लंघन है।

इसके अतिरिक्त, निलंबन आदेश के बाद भी श्रीमती सिंह ने आश्रम के भंडार कक्ष को बंद कर अपने अधिपत्य में रखा, जिससे बच्चों के पोषण और बुनियादी सुविधाओं में बाधा उत्पन्न हुई। कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने से इंकार करने की पुष्टि भी जांच में हुई।

इन सभी कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। अतः जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए श्रीमती सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचन्द्रपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

कई शिक्षक हुए ठगी के शिकार, डिईओ ने दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश।

बलरामपुर। जिले के शिक्षा विभाग में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। विगत कुछ दिनों से जिले के कई शिक्षक और शिक्षिकाओं को फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें कॉल करने वाले स्वयं को क्राइम ब्रांच रायपुर या समग्र शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर पैसों की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठग शिक्षकों को डराकर उनके खातों में पैसे जमा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कुछ शिक्षकों ने भयवश ठगों के बताए खातों में राशि भी भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने सभी प्रभावित शिक्षकों को तत्काल थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने यह भी कहा कि किसी भी अधिकारी या विभागीय कर्मचारी के नाम पर फोन आने पर बिना सत्यापन के किसी प्रकार की राशि न भेजें।

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि शिक्षकों का व्यक्तिगत और विद्यालय संबंधी डेटा ठगों तक कैसे पहुंचा। विभागीय स्तर पर यह जानकारी केवल सीमित अधिकारियों के पास होती है, इसलिए डेटा लीक का स्रोत तलाशने के लिए भी जांच की मांग उठ रही है।

अब तक जिले के विभिन्न ब्लॉक के कई महिला और पुरुष शिक्षकों के पास ऐसे फोन कॉल आए हैं। ठग पहले शिक्षकों को डराने-धमकाने के बाद अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग कर रहे हैं।इस पूरे मामले को लेकर शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदीप चौबे, राज वैभव सिंह, कुंदन दुबे, विद्यासागर यादव, विजय यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने मांग की है कि दोषियों का जल्द पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वाड्रफनगर 700 बोरी अवैध धान किया गया जब्त।

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही लगातार अवैध धान पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनीधी नन्देहा के नेतृत्व में तहसील रघुनाथनगर के ग्राम पंडरी में 700 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री नन्देहा ने बताया कि ग्राम पंडरी निवासी चंबलपति के द्वारा बाहर से लाकर अपने घर में अवैध रूप से लगभग 700 बोरी धान भंडारित किया गया था, जिसको जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर कटारा ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

बीडी लाल गुप्ता बने साहू समाज के नगर अध्यक्ष।

रामानुजगंज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आदेश एवं मार्गदर्शन पर एवं जिला अध्यक्ष के गरिमा उपस्थिति में साहू समाज धर्मशाला में नगर पालिका अध्यक्ष साहू संघ का सर्व समिति से बीड़ी लाल गुप्ता  को बनाया गया वही महामंत्री अंकित गुप्ता कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता उपाध्यक्ष राजू गुप्ता मंजू गुप्ता शोभा गुप्ता हरिओम गुप्ता सचिव दीपू गुप्ता बने ।

मुख्य रूप से जिले के अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता जिले के महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता संरक्षक संतोष कुमार गुप्ता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता चमरू प्रसाद गुप्ता बंसी  गुप्ता पंचायत सचिव महेंद्र गुप्ता सुभाष गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता सुनील गुप्ता नगर की युवा अध्यक्ष सुमित गुप्ता सुभाष गुप्ता संजय गुप्ता मनोज गुप्ता रामप्रताप गुप्ता प्रमोद गुप्ता धर्मेंद्र गुप्ता आनंद गुप्ता नरेश गुप्ता ओमप्रकाश  मनोज गुप्ता गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता रंजीत गुप्ता कृपा गुप्ता दीपक गुप्ता शंभु गुप्ता विकाश गुप्ता आशुतोष गुप्ता विवेकानंद गुप्ता मनोज गुप्ता धीरज गुप्ता मंज ये गुप्ता विवेक गुप्ता राज कमल गुप्ता की  उपस्थिति में संपन्न हुआ बी डी लाल गुप्ता पहले जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के उपाध्यक्ष एवं साहू समाज के जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में भी इनकी पत्नी जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के सभापति हैं इन्होंने समाज के एवं क्षेत्र की जनता के प्रति सरल स्वभाव से सभी का दुख सुख में सम्मिलित रहते हैं इनके सरल स्वभाव के कारण ही उनकी धर्मपत्नी निर विरोध जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 से  बनी है। बी डी लाल गुप्ता समाज में अपने सरल, मिलनसार एवं सहृदय स्वभाव के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं। समाज के लोगों ने उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने की आशा व्यक्त की।

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर DEO मनीराम यादव ने किया सहायक शिक्षक को निलंबित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी के सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के द्वारा प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विरूद्ध उनके नाम से अपने फेसबुक पेज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टीप्पणी की गई। जो कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के सोशल मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

जानकारी के अनुसार ईश्वरी प्रसाद टंडन (सहायक शिक्षक एलबी) का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी  मनीराम यादव द्वारा श्री श्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ईश्वरी प्रसाद टंडन का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में टंडन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

रामानुजगंज भाजपा मंडल एवं प्रशासन द्वारा छठ घाट का किया गया निरीक्षण

रामानुजगंज,छठ महापर्व को देखते हुए रामानुजगंज में भाजपा मंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कनहर नदी तट स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश केशरी, एसडीएम रामानुजगंज आनंद नेताम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम आनंद नेताम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था का महान उत्सव है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं, अतः सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया कि समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से आग्रह किया कि पर्व के दौरान स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें, जिससे छठ पूजा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पदीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित।

बलरामपुर ऑनलाईन नामांतरण प्रकरण में विकासखण्ड कुसमी के तहसील चांदो के अंतर्गत पटवारी शैलेष कुमार मिंज के द्वारा विलंब करते हुए लापरवाही बरती गई जो की छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) (दो), 3-क (ख) एवं 3-क (ग) का उल्लंघन है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डहरिया के द्वारा मिंज को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय निर्वाचन शाखा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

राज वैभव सिंह बने शालेय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ।

रामचंद्रपुर।शालेय शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के ब्लॉक रामचंद्रपुर में संगठनात्मक संरचना को सशक्त करने के उद्देश्य से राज वैभव सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा, जिसके पश्चात सिंह ने संगठन के प्रांताध्यक्ष विरेन्द्र दुबे तथा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। राज वैभव सिंह वर्ष 2009 से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, देवीगंज में पदस्थ हैं। शिक्षकों के हितों की बात करना और उनकी समस्याओं को उचित मंचों तक पहुंचाना श्री सिंह की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। संविलियन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्होंने न केवल अपनी स्पष्ट राय रखी, बल्कि साथी शिक्षकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर समाधान हेतु निरंतर प्रयास भी किए है। उनकी इसी सक्रियता, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज वैभव सिंह ने बताया कि शिक्षकों की लीव आवेदन, एरियर भुगतान, सर्विस बुक अद्यतन, पासबुक संधारण जैसी कई ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। संगठनात्मक रूप से शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षकों ने बताया कि राज वैभव सिंह की यह नियुक्ति न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के बीच संवाद और विश्वास की नई मिसाल भी कायम करेगी। शिक्षकों में इस नई नियुक्ति को लेकर उत्साह एवं अपेक्षाएं दोनों ही देखने को मिल रही हैं।

फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की सूचना पर अमित ऑनलाइन सेंटर किया गया सील।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत कुसमी क्षेत्र में अमित ऑनलाइन सेंटर द्वारा आधार क्लोन के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। प्राप्त शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करुणा डहरिया के निर्देशन में तहसीलदार कुसमी रॉकी एक्का तथा जिला प्रबंधक सीएससी निशांत सिन्हा की संयुक्त टीम ने संबंधित ऑनलाइन सेंटर की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेंटर संचालक अमित पैकरा द्वारा फर्जी तरीके से आधार क्लोन के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। इस गंभीर अनियमितता पर तहसीलदार एक्का ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सीलबंद कर दिया और आगे कार्रवाई  शुरू की गई। अनुविभागीय अधिकारी करुण डहरिया ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों की तैयारी या नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की  है कि वे अपने आधार कार्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संस्था को न दें।

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे छोटे सचिन को मिला नया जीवन — मेगा हेल्थ कैंप बना वरदान।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी 6 वर्षीय सचिन तिर्की, पिता करमचंद तिर्की, पिछले एक वर्ष से दुर्लभ जोड़ों के कैंसर (PVNS – Pigmented Villonodular Synovitis) से पीड़ित था। इस बीमारी के कारण सचिन का दायां घुटना पूरी तरह प्रभावित हो गया था, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था और असहनीय दर्द झेल रहा था।
परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण तथा दूरस्थ क्षेत्र में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा न होने से सचिन का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। कई डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी थी।
बलरामपुर जिले में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप सचिन और उसके परिवार के लिए वरदान साबित हुआ। यह कैंप मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में, जिला प्रशासन एवं दिन हीन सेवा समिति की अध्यक्ष मनीषा सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया था।
कैंप में डीकेएस अस्पताल रायपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रमन श्रीवास्तव (बच्चों के हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. हेमंत शर्मा (असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट) सहित उनकी टीम ने जांच की। विदेश से बच्चों की हड्डी रोग चिकित्सा में विशेष अध्ययन कर लौटे डॉ. रमन श्रीवास्तव ने सचिन की बीमारी की सही पहचान की और उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर बुलाया। वहाँ सचिन का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। आज सचिन फिर से अपने पैरों पर चलने लगा है और दर्द से पूरी तरह मुक्त है। सचिन के पिता करमचंद तिर्की ने अपने पूरे परिवार की ओर से माननीय मंत्री रामविचार नेताम जी, डॉ. रमन श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत शर्मा, दिन हीन सेवा समिति की दीदी मनीषा सिंह जी, एवं अस्पताल प्रशासन की पूरी टीम के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।
दिन हीन सेवा समिति ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से ही समाज के हर वर्ग तक चिकित्सा सेवा पहुँच पाना संभव होता है।