Fri. Oct 23rd, 2026

August 2026

पदभार संभालते ही चोरों के हौसले बुलंद! एक ही रात में कई जगह चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के यादवपारा में एक ही रात में हुई चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने घरों के सामने लगे मोटर पंपों के विद्युत वायर पर हाथ साफ कर दिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार
ग्राम सोनपुर निवासी कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि 31 जुलाई की रात उनके घर के सामने लगे मोटर पंप से लगभग 120 मीटर विद्युत वायर चोरी हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि समय पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रिकालीन गश्त नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि जरूरत के समय पुलिस अधिकारियों से संपर्क स्थापित करना आसान नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में त्वरित संवाद और मौके पर तत्काल पुलिस की उपलब्धता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे मामलों में यदि सूचना व्यवस्था प्रभावी हो, तो अपराधों पर तेजी से अंकुश लगाया जा सकता है।
हाल ही में नए थाना प्रभारी ने कोतवाली का कार्यभार संभाला है। ऐसे में पदभार ग्रहण करने के शुरुआती दिनों में ही लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, सक्रिय चोर गिरोह का शीघ्र खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

कक्षा 6वीं से 11वीं तक विद्यार्थियों के लिए सुनहरा ।

बलरामपुर रामानुजगंज ,विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) के राज्य समन्वयक श्री विवेक पाठक द्वारा कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी तथा जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की विवरणिका भेंट की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की।
श्री पाठक ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा चार चरणों में आयोजित होती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ इसरो, डीआरडीओ जैसी प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जाता है।

परीक्षा में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक राज्य से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 25 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय शिविर में सहभागिता के के लिए किया जाएगा।

राज्य स्तरीय शिविर में चयनित विद्यार्थियों में से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तरीय शिविर में सहभागिता का अवसर मिलेगा। इस प्रकार प्रत्येक राज्य से कुल 12 विद्यार्थी राष्ट्रीय शिविर में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से परिचित कराना, देश के अग्रणी वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों से संवाद का अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा और ज्ञान का समग्र मूल्यांकन करना है। इससे जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि का विकास होगा।

इस अवसर पर श्री विवेक पाठक ने ‘स्पेस ऑन व्हील’ कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से एक विशेष विज्ञान प्रदर्शनी वाहन विद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी आधुनिक जानकारियां उपलब्ध कराता है। इस कार्यक्रम को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित करने की संभावनाओं, इसकी कार्ययोजना तैयार करने तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विज्ञान विषय के शिक्षकों को इसरो के वैज्ञानिकों से सीधे मार्गदर्शन दिलाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कर परीक्षा में सहभागिता कर सकते हैं।

राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव बने ग्राम भंवरमाल निवासी बृजेश प्रजापति।

बलरामपुर/रामानुजगंज। जिले के ग्राम पंचायत भंवरमाल निवासी राम अवतार प्रजापति के सुपुत्र बृजेश प्रजापति ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सहकारिता उप अंकेक्षक (सब ऑडिटर) भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले, क्षेत्र एवं अपने समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
बृजेश प्रजापति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई डी.ए.वी. स्कूल, भंवरमाल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने शासकीय लरंग साय महाविद्यालय, रामानुजगंज से वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। छात्र जीवन से ही वे अध्ययन के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे।
बृजेश की सफलता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने घर पर रहकर स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी), नियमित अभ्यास और समयबद्ध तैयारी के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह शानदार उपलब्धि हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
बृजेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग के साथ-साथ निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच को दिया है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से निरंतर प्रयास करें तो बिना महंगी कोचिंग के भी बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बृजेश प्रजापति को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से जिले के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

परहित चैरिटेबल सोसायटी ने दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री।

बलरामपुर/रामानुजगंज। जिले के ग्राम दहेजवार में परहित चैरिटेबल सोसायटी द्वारा समाजसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दर्जनों जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं के परिवारों को मासिक राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को गेहूं, दाल, चीनी, चाय, आलू, प्याज, नमक, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से संचालित किया जाता है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत और सहयोग मिल सके।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि परहित चैरिटेबल सोसायटी का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं विधवा महिलाओं सहित जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखेगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य आशुतोष, विनोद, बृजलाल, राहुल एवं रोशन गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित ढंग से राशन सामग्री का वितरण किया और सेवा अभियान को सफल बनाया।
राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित राशन वितरण से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलती है। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
परहित चैरिटेबल सोसायटी “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संदेश को आत्मसात करते हुए लगातार मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का यह प्रयास जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सहयोग और संवेदनशीलता का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।

परहित चैरिटेबल सोसायटी ने दर्जनों विधवा महिलाओं को वितरित किया मासिक राशन, सेवा कार्य बना मिसाल।

बलरामपुर/रामानुजगंज। जिले के ग्राम दहेजवार में परहित चैरिटेबल सोसायटी ने समाजसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दर्जनों जरूरतमंद विधवा महिलाओं के बीच मासिक राशन सामग्री का वितरण किया। सोसायटी के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को दैनिक जीवन की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को गेहूं, दाल, चीनी, चाय, आलू, नमक, प्याज, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। संस्था की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि परहित चैरिटेबल सोसायटी का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

राशन वितरण कार्यक्रम में आशुतोष, विनोद, बृजलाल, राहुल एवं रोशन गुप्ता सहित संस्था के अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर लाभार्थियों को राशन वितरित किया और सेवा अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया। “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संदेश के साथ परहित चैरिटेबल सोसायटी लगातार मानवता की सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभा रही है।