Sat. Mar 7th, 2026

मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत हर विकासखंडों में 20 हजार सोख्ता गड्ढों का लक्ष्य

बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि  जिले के सभी विकासखंडों में 20 हजार सोख्ता गड्ढों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य जनभागीदारी के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, मनरेगा श्रमिक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि गड्ढे निर्माण के साथ-साथ हर हितग्राही को एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। अभियान का मूल मंत्र है “घर का पानी घर में, गांव का पानी गांव में” के माध्यम से वर्षा जल को रोकने, भूजल स्तर को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ अभियान अंतर्गत गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर पंचायत में श्रमदान, रैली, दीवार लेखन, पौधारोपण और शपथ जैसे आयोजन किए जाएंगे।

Related Post