Sun. Jun 7th, 2026

रामानुजगंज वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन चालक फरार।

रामानुजगंज। वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा उपवनमण्डलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड, रामानुजगंज स्थित संतोष कुमार गुप्ता गाड़ी गैरेज के पास एक संदिग्ध ट्रक कई घंटों से खड़ा है।

सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां खड़े वाहन ट्रक क्रमांक CG 15 AC/5057 की तलाशी ली गई, जिसमें साल प्रजाति के 21 नग लट्ठे अवैध रूप से लोड पाए गए। ट्रक चालक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला और फरार हो गया। वन विभाग ने मौके पर ही पूरे माल सहित वाहन को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ड व 52, तथा छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत अंजाम दिया जा रहा है।जप्ती प्रक्रिया के दौरान विभागीय अमला विजय सिंह (उपवनक्षेत्रपाल), दयाशंकर सिंह, श्रीमती सुसन्ना भगत (वनपाल) तथा राजनाथ सिंह एवं  पिन्टू मालाकार (वनरक्षक)—मौजूद रहे और नियमानुसार संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में फरार चालक की तलाश जारी है। यह कार्रवाई वन विभाग की सजगता और क्षेत्र में बढ़ती अवैध कटाई पर रोक लगाने के लिए उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।