बलरामपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पकरीटोली में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी सहित सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में आम नागरिक की सहभागिता रही। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुसमी के सहायक अभियंता श्री प्रदीप कुमार केरकेट्टा द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जल को जीवन का आधार बताते हुए सामूहिक जल अर्पण एवं संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल का संरक्षण केवल शासन प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। जल की महत्व एवं उसकी आवश्यकता को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा सभी उपस्थित जनों से अपने दैनिक जीवन में जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। गौरतलब है कि कार्यपालन अभियंता श्री पंकज जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पकरीटोली में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया।

