भाजपा के पार्षद और जिला मीडिया प्रभारी को लेकर देर रात हुए शर्मनाक घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा तेज। मिली जानकारी के अनुसार मामला वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि वे एक विवाहित महिला के घर देर रात पहुंचे थे। महिला के पति को इसकी जानकारी मिलने पर उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब चार घंटे तक घर के भीतर रहने के बाद बाहर निकले पार्षद के साथ मारपीट भी हुई। घटना को लेकर महिला के पति ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपने की बात कही है।
पति ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी के साथ मुकेश गर्ग के घर पहुंचने की जानकारी मिली। पति का आरोप है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से असामान्य आवाजें आ रही थीं। इस पर उसने शोर मचाते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाने के साथ पुलिस को भी सूचना दी।
इसी दौरान वहां मौजूद महिला के पति और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। मौके से पार्षद के भागने की बात भी सामने आई है।
पूरे घटनाक्रम को लेकर पति ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होने का दावा किया है। हालांकि, फुटेज की वास्तविकता और उसमें दर्ज घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पति की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दिए जाने की बात कही गई है। मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है और शिकायत पर क्या तथ्य सामने आए हैं, यह स्पष्ट होना बाकी है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी और वार्ड पार्षद जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को लेकर सामने आए इन आरोपों ने नगर में राजनीतिक चर्चा को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर भी शर्मनाक घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता सूरजपुर पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर क्या कार्रवाई करती है और पार्टी स्तर पर इस मामले को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है।

