Sat. Nov 28th, 2026

पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के ग्राम पंचायत महावीरगंज में पुलिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वार्ड पार्षद सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री एवं गुणवत्ताविहीन कार्य किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य जिस तरीके से किया जा रहा है, उससे इसकी गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में पुलिया क्षतिग्रस्त होने अथवा किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर जानकारी ली गई तो। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच कब होती है और ग्रामीणों की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग क्या कार्रवाई करता है। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

Related Post