Sun. Jun 7th, 2026

भु-अर्जन की राशि में करोड़ों के घोटाला

भू-अर्जन की राशि में घोटाला : रामानुजगंज जल संसाधन विभाग में साल 2022 में मार्च से मई महीने के बीच भू-अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खाते में गैर वित्तीय तरीके से समायोजित किया गया था. इसके बाद 2023 में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें धारा 420, 467, 468, 471, 409 और 120 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था. फिर इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जल संसाधन विभाग में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लगभग 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार रुपये के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश्वर स्वरूप भटनागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तत्कालीन एसडीओ संजय ग्रायकर समेत तीन अन्य सहयोगी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी योगेश्वर स्वरूप भटनागर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

रामानुजगंज के जल संसाधन विभाग में करोड़ों रूपये गबन के जांच क्रम में एक आरोपी रामस्वरूप भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है : याकूब मेमन, एसडीओपी, रामानुजगंज

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।