Sun. Jun 7th, 2026

ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिला महामंत्री।

रामानुजगंज भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन ।

रामचंद्रपुर निर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के द्वारा विजय जुलूस के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने कहा कि रामचंद्रपुर जनपद के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं जिसमें 23 में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की जीत हुई है इससे कांग्रेसी बौखला गए हैं जिससे मोहम्मद बख्श के द्वारा अनर्गल रूप से विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी की जा रही है जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं। गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मोहम्मद बख्श के द्वारा राम विचार नेताम के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है इससे हम सब की भावनाएं आहत हुई है क्षेत्रवासी ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन शॉप मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से जयप्रकाश गुप्ता , शैलेश गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता , आकाश गुप्ता, सूरज मिश्रा , आकाश गौड़, ईश्वर सिंह रविशंकर कुशवाहा, हर्ष कलवार, उमेश कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा ,सहित सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।