Tue. Nov 24th, 2026

बालिका से दुष्कर्म के आरोपी भेजा गया जेल, गांव में आक्रोश

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी विजयनगर कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि मेरी भांजी कुछ दिन पहले धान काटने के लिए मेरे घर आई थी, घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला अशोक यादव (पिता विश्वनाथ यादव) घर में घुस आया और बालिका को अकेला पाकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मुंह दबा दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजनों के घर लौटने पर बालिका ने आपबीती बताई, जिसके बाद अगले दिन 23 नवंबर 2026 को चौकी विजयनगर के माध्यम से रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64, 332(b) और 351(3), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 4 व 6 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक (ASI) अश्वनी कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस शर्मनाक घटना को लेकर ग्राम शिवपुर और आसपास के क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ वार्ड क्रमांक 12 का पंच भी है तथा पूर्व में भी इस तरह की दुष्कर्म घटनाओं में संलिप्त रहने की बातें कही जा रही हैं, हालांकि पुलिस की ओर से पूर्व के मामलों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Post