Fri. Oct 23rd, 2026

बड़ी खबर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा 07 लोगों के विरूद्ध की गई

सात लोगों को किया गया बलरामपुर जिला बदर
राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मयंक यादव आत्मज बृजकिशोर यादव उर्फ बीजू वाड्रफनगर, चौकी एवं तहसील वाड्रफनगर, प्रशांत विश्वास उर्फ छोटू बंगाली आत्मज स्व. शांति ग्राम सागरपुर, चौकी गणेशमोड़, तहसील बलरामपुर, कोंदा उर्फ सुंदर आत्मज राजाराम यादव ग्राम खुखरी, चौकी बरियों, तहसील राजपुर, धुलू राम आत्मज स्व. झुनिया राम ग्राम जम्हाटी थाना शंकरगढ़, तुुफानी पासवान आत्मज प्रसिद्ध पासवान रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 05, थाना रामानुजगंज, गिरजाशंकर उर्फ पुन्नी आत्मज स्व. बांसदेव कुशवाहा एवं राहुल सिंह उर्फ सोनू आत्मज बृजभूषण सिंह उर्फ सरोज सिंह थाना राजुपर को 06 माह की अवधि के लिए जिले से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उक्त व्यक्तियों को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज तथा सीमावर्ती राजस्व जिला सरगुजा, कोरिया, जशपुर तथा सूरजपुर, सिंगरौली(म.प्र.), सोनभद्र(उ.प्र.) तथा गढ़वा व लातेहार(झारखण्ड) की सीमा से आदेश दिनांक 13 फरवरी 2025 से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के लिए मांगे वोट, मंत्री रामविचार नेताम ने की सराहना।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नगर पालिका रामानुजगंज में भारत माता चौक पर आयोजित एक जनसभा में,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के कार्यकाल को सराहा और उनके लिए वोट की अपील की। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि रमन अग्रवाल का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। इनके कार्यों ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया है, और इस कारण पार्टी ने इन्हें एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए मौका दिया है।

मंत्री रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि रमन अग्रवाल ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी,और नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया। उन्होंने कहा कि रमन अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए जो कदम उठाए, वह आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इनकी नीतियां और कार्यशैली क्षेत्र के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली रही हैं।”

मंत्री नेताम ने आगे कहा कि रमन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका ने कई सुविधाओं का विस्तार किया और शहर को सुदृढ़ बनाया। जिनका लाभ जनता को मिला। इनकी निष्ठा और ईमानदारी के कारण लोग इन्हें फिर से नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।

इस दौरान, मंत्री ने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि रमन अग्रवाल को पुनः नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए सभी को मिलकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर के भविष्य का चुनाव है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे शहर में और भी विकास हो, और इसके लिए रमन अग्रवाल जैसे सक्षम और समर्पित नेता की आवश्यकता है।”उन्होंने यह विश्वास जताया कि रमन अग्रवाल को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने से शहर के विकास की गति और भी तेज होगी और हर नागरिक को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

साथ ही, मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से भी अपील की कि वे इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और रमन अग्रवाल को पुनः नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट दें। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी और रमन अग्रवाल की नीतियां आपके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हैं। हम सब मिलकर अपने शहर को और बेहतर बनाएंगे।”

उन्होंने कहा यह चुनाव केवल स्थानीय चुनाव नहीं है, यह आपके शहर के भविष्य का चुनाव है। रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हम और अधिक विकास की ओर बढ़ेंगे।”सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, और मंत्री की बातों का समर्थन करते हुए वहां मौजूद जनता ने रमन अग्रवाल के लिए जोरदार तालियां बजाईं। इस मौके पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आर के पटेल, वीडि लाल गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश सोनी, कमाल अहमद, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में नगर वासी भी मौजूद थे ।

नगर रामानुजगंज में चोरों के हौसले बुलंद

आज तड़के सुबह नगर रामानुजगंज के प्रमुख क्षेत्र, नगर पालिका के समीप स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल परिसर में चोरों ने एक बार फिर अपनी गतिविधियाँ दिखाई हैं। इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर पैदा कर दी है। विनीत गुप्ता द्वारा बताया गया की चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना नगर के व्यापारियों और निवासियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा सवाल खड़ा करती है, खासकर तब जब ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया है। दुकानों के मालिकों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो पाया कि उनके दुकानों के ताले टूटे हुए थे और भीतर सामान गायब था।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बड़ी सावधानी से अपनी करतूत को अंजाम दिया था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पहले से ही इलाके की स्थिति से वाकिफ थे। पुलिस का मानना है कि चोरों ने दुकान के भीतर से कीमती सामान और नकदी चुराई है, हालांकि अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अंतिम तिथि निर्धारित।

बलरामपुर, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि,इच्छुक अभ्यर्थी 27 जनवरी तक करा सकते हैं पंजीयन। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘‘अग्निपथवायु.सीडीएसी.ईन पर आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। साथ ही 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 अंको तथा अंग्रेजी विषय में 50 अंक के साथ उत्तीर्ण हो वे आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।

तातापानी महोत्सव बना सर्वधर्म समभाव का प्रतीक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

बलरामपुर ,मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे। यह महोत्सव सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बनकर उभरा, जहां हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए।

सर्वधर्म समभाव की अद्भुत मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि आज 300 बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देता है। इस सामूहिक विवाह में 291 जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ हुआ। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना ने कराया, जबकि आठ जोड़ों ने क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे के प्रति वफादारी का वचन लिया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी सहारा

कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता दी गई। आज मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और इस योजना की मदद से मेरा विवाह संपन्न हुआ। जॉनसन तिर्की, रिंता केरकेट्टा और अल्ताफ खान के परिवारों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उनकी जरूरतों को पूरा करने का अनूठा प्रयास है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री श्री रामविचार नेताम, अनेक जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से श्री अमरेश्वर महाराज जी ने नवदंपतियों को मंत्रों उपचार से विवाह संपन्न करा कर कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में 172 करोड़ 83 लाख रुपए के197 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बलरामपुर , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में विभिन्न विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण अंतर्गत 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए लागत राशि के 58 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 04 विकास कार्य लागत राशि 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 06 विकास कार्य लागत राशि 01 करोड 45 लाख 75 हजार रुपए, जनपद पंचायत राजपुर के 02 कार्य लागत राशि 40 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 45 विकास कार्य लागत राशि 7 करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपए, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के लागत राशि 04 करोड़ 31 लाख रूपये के 01 कार्य शामिल है।
भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 129 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 139 विकास कार्य शामिल है। जिसमें ग्रामिण यांत्रिकी सेवा के 05 विकास कार्य लागत राशि 03 करोड़ 80 लाख रुपए 70 हजार, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 12 विकास कार्य लागत राशि 46 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग बलरामपुर के 05 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 14 विकास कार्य लागत राशि 23 करोड़ 35 लाख, पीएमजीएसवाई राजपुर के 26 विकास कार्य लागत राशि 37 करोड़ 04 लाख 25 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 20 विकास कार्य लागत राशि 02 करोड़ 09 लाख 15 हजार रुपए, जनपद पंचायत बलरामपुर में राशि 02 करोड़ के 68 लाख 87 हजार के 23 विकास कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पुजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे विवाह में सम्मलित होंगे। तत्पश्चात् विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्याे के प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

जय बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान देशभर में होगी शुरू

मीली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुक्रवार से देशभर में शुरू होने जा रहा है. यह अभियान 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर खत्म होगा. पहले यह अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते इसे टाल दिया गया था.

साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने 26 और 27 दिसंबर को विशेष अधिवेशन रखा था. 26 दिसंबर को अधिवेशन शुरू हुआ, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद इसे रद्द कर दिया गया और अभियान की तारीख आगे बढ़ा दी गई.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि यह अभियान महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए है. इसके तहत हर जिले, ब्लॉक और राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर यह अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है. अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में यह भी तय हुआ कि 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू की जाएगी. इस यात्रा को एक साल तक चलाने की योजना है.

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किराए के घर में पढ़ाने को मजबूर, डर के साए में ग्रामीण।

oplus_1024
oplus_1024

बलरामपुर जिले के,ग्राम पंचायत चुम रा में कुछ महीने पहले हुई भारी बारिश के कारण कोटा नाला से लगा हुआ मुख्य सड़क के एक बड़ा हिस्सा बह गई है,जिससे न केवल लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है,बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस सड़क का बह जाना चुम रा ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खासकर उन बच्चों के लिए, जो शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते थे,
अब उन्हे घरों में ही शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए,बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह सड़क ही उन्हें स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग था।आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता रेखा कुशवाहा ने बताया कि यह बच्चों के लिए एक बड़ा संकट है क्योंकि वे किराए के घरों में पढ़ाई कर रहे हैं,जहां उचित सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा,बच्चों के लिए मानसिक दबाव भी बढ़ गया है क्योंकि वे खुलकर खेल कूद नहीं पा रहे हैं और न ही किसी तरह की सामूहिक गतिविधियों का हिस्सा बन पा रहे हैं।
ग्रामीण असलम द्वारा बताया गया कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जैसे वाहन चालक,बच्चे,एवं पशु ,उन्होंने कहा इस बार बारिश के स्थिति में कई घरों को बह जाने की स्थिति उत्पन्न हो शक्ति है,और लोग अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पति विजय सिंह ने कहा कि,सरकार और स्थानीय प्रशासन इस प्रकार के संकटों का समाधान शीघ्रता से करें और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो न केवल बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा बल्कि ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में जान माल को भी नुकसान हो सकता है ।

हजारों लोगों को करोड़ों रुपए ठगी कर फरार।

बैकुंठपुर जिले में सैनलुकर कंपनी ने हजारों लोगों को झांसे में ले करोड़ों रुपए की ठगी कर ली है दरअसल कंपनी अधिक मुनाफे का झांसा देकर ऐप के माध्यम से रुपए लगवाती थी । रुपए के लालच में लोग कंपनी में रुपए लगाते गए । लेकिन सैनलुकर कंपनी की कथित मालिक कैथरीन ने कुछ दिन पहले कंपनी और ऐप को बंद कर दिया । जिसके बाद से कंपनी में रुपए लगाने वाले लोग परेशान है वही पीड़ितों ने बैकुंठपुर थाना सहित कोरिया एसपी को ज्ञापन सौंपकर सैनलुकर कंपनी और कंपनी की कथित मालिक कैथरीन पर कार्यवाही करने और लोगों के रुपए की वापसी की मांग की है,कंपनी में ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि शुरुवात में कंपनी में लगाए रुपए वापस हुए जिसके झांसे में आकर लोगों ने कंपनी के एप में दिए बार कोड के माध्यम से रुपए लगाते चले गए । लेकिन बीते 15 दिन पहले कंपनी सहित कंपनी का एप बंद हो गया है जिससे लोग परेशान है और डूबे रुपए के वापसी के लिए थाना और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है । ठगी का शिकार हुए लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे है जल्द से जल्द कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाए ताकि लोगों का रुपए मिल सके ।

तेंदुए और भालू की खाल बरामद: पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ जारी।

संतोष पांडेय, फॉरेस्ट द्वारा बताया गया कि। वाइल्ड लाइफ उड़नदस्ते की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है

फॉरेस्ट टीम ने रामानुजगंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुआ और भालू की खाल बरामद हुई है. फॉरेस्ट टीम के मुताबिक तस्करों को रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के पल्टन घाट के पास से पकड़ा गया है. टीम ने दोनों तस्करों को घेरबंदी कर दबोचा. तस्करों के पास से बाइक और स्कूटी भी बरामद की है.

 

पकड़े गए एक आरोपी अनिल कुमार जो ग्राम बभनी यूपी का रहने वाला खुद को बता रहा है. दूसरे आरोपी रामबचन जो ग्राम पंचायत पुरानडीह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुए की दो और भालू की एक खाल बरामद हुई है.

आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की 1972 की धारा 2,9,50 और 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है.