Sun. Jun 7th, 2026

News Desk

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी…

नगर पालिका के गठन एवं मंत्री जी के आगमन पर रामानुजगंज में खुशी की लहर, लेकिन कइ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष

नगर पालिका के गठन एवं मंत्री जी के आगमन पर रामानुजगंज में खुशी की लहर, लेकिन कइ वरिष्ठ…

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में नीलगाय हत्या का मामला, 9 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम इंदरपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा नीलगाय की हत्या करने और…

मंत्री राम विचार नेताम जी का कार्यक्रम किया गया निरस्त।

माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि…

तेंदुए और भालू की खाल बरामद: पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ जारी।

संतोष पांडेय, फॉरेस्ट द्वारा बताया गया कि। वाइल्ड लाइफ उड़नदस्ते की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है…

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।