प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतिम तिथि।
बलरामपुर ,भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में जिले का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु पायलट राउण्ड 2.0 में इंटर्नशिप हेतु पंजीकरण भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के वेबसाइट पीएम इंटर्नशिप स्किम डॉट कॉम पर जारी है।
पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिले के पीएमआईएस नोडल अधिकारी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज प्राचार्य श्री एस.पी. मिश्रा के द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेज एवं सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कैसे हो इस बारे में मार्गदर्शन कर विस्तृत रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज रामानुजगंज के व्याख्याता श्री उमा शंकर यादव मोबाईल नम्बर 93034-62536 को अधिकृत किया गया है। श्री एस.पी. मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं को इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आव्हान किया है तथा अभ्यर्थी पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिये 12 मार्च 2025 से पहले शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में संपर्क कर सकते है।

आरोपीगण 1. सरफुद्दीन उर्फ बंग्लू पिता फजलहक उम्र 50 वर्ष साकिन कुसमी थाना कुसमी जिला बलरामपुर रा.गंज 2. इस्लामउद्दीन अंसारी पिता स्व. रहीमबकस मिया उम्र 55 वर्ष साकिन सेमरा थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड 3. इनायत अंसारी पिता अजमेर अंसारी उम्र 40 वर्ष साकिन बीरबांध थाना गढ़वा झारखण्ड 4.शेखर पैकरा पिता मगजू पैकरा उम्र उम्र 40 वर्ष साकिन जिगनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर – रा. ग, 5. जगदीश पैकरा पिता स्व. जयना उम्र 59 वर्ष साकिन जिगनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक
कार्यपालन अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदारी रेडिमेड कार्य में कोताही बरत रहे है उन्हें ब्लैक लिस्टेड करें तथा ऐसे ठेकेदार जिनकी कार्य में रूची नहीं है उनका अनुबंध निरस्त किया जाए साथ ही शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज विकासखंड में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सब इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभाग द्वारा तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय मंजूरी पर अनुमोदन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, पीएचई कार्यपालन अभियंता श्री पंकज जैन सहित सदस्यगण व ठेकेदार उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में जिले के 06 विकासखण्ड से चयनित कुल 18 विद्यार्थियों ने सहभागीेता दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गणित एवं विज्ञान से संबंधित मौखिक, लिखित एवं क्रिएटिव गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर के माध्यमिक शाला दलधोवा की कुमारी प्रतिमा यादव ने प्रथम स्थान, विकासखण्ड शंकरगढ़ के कन्या माध्यमिक शाला की कुमारी काजल पैकरा ने द्वितीय स्थान एवं विकासखण्ड कुसमी के विश्वकर्मा माध्यमिक शाला चान्दो के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो, स्कूल बैग, मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपने प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ए.पी.सी. श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, श्री शिवकुमार उपाध्याय, जिला ग्रंथालय प्रभारी श्री राजकुमार शर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
लरामपुर जिले में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के साथ ही जिले में खुशी का माहौल है। हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हीरामुनि निकुंज को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया, वहीं धीरज सिंह देव को निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके इस शानदार निर्वाचन पर पूरे जिले में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती हीरामुनि निकुंज और धीरज सिंह देव की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक क्षण को पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को देखते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है।
रामचंद्रपुर निर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के द्वारा विजय जुलूस के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने कहा कि रामचंद्रपुर जनपद के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं जिसमें 23 में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की जीत हुई है इससे कांग्रेसी बौखला गए हैं जिससे मोहम्मद बख्श के द्वारा अनर्गल रूप से विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी की जा रही है जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं। गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मोहम्मद बख्श के द्वारा राम विचार नेताम के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है इससे हम सब की भावनाएं आहत हुई है क्षेत्रवासी ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन शॉप मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से जयप्रकाश गुप्ता , शैलेश गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता , आकाश गुप्ता, सूरज मिश्रा , आकाश गौड़, ईश्वर सिंह रविशंकर कुशवाहा, हर्ष कलवार, उमेश कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा ,सहित सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।