Sun. Jun 7th, 2026

April 2025

धान घोटाले में अधिकांश अभियुक्तों को मिली जमानत, तीन अब भी जेल में।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्र में हुए चर्चित धान घोटाले में बड़ी राहत…

कांग्रेस पार्टी ने खोया एक और समर्पित सिपाही – नहीं रहे मो० यासीन अंसारी ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रामचंद्रपुर के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मो० यासीन अंसारी जी का आज…

बलरामपुर में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

बलरामपुर: राजीव भवन में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का…

केक काटकर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती।

•बलरामपुर रामानुजगंज जिले मे भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामानुजगंज मे प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल…

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रवेश…

महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों में भर्ती  प्रक्रिया में शिथिलता।

बलरामपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज ने बताया है कि मिशन शक्ति…

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।