Fri. Oct 23rd, 2026

2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ।

211 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण।
बलरामपुर, रामानुजगंज जिले में संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 667 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें 71 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 140 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 200 जोंडों के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा विधानसभा रामानुजगंज में 810.47 लाख रुपये की लागत से गणेश मोड से बरदर तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 535.73 लाख रुपये की लागत से कपिलदेवपुर चौक से चलगली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 275.78 लाख रुपये की लागत से उचरूवा तिमुहान से गुरसिन्धु कन्हर नदी देवस्थल तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 121.16 लाख रुपये की लागत से ग्राम चंदौरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य, 465.84 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य, 211.80 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, 270.14 लाख रुपये की लागत से ओरंगा से सुरंगपान मार्ग पर कुकुरदरिया नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 270.21 लाख रुपये की लागत से पीपरपान से कुण्डपान मार्ग पर पांगन नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 364.66 लाख रुपये की लागत से लोधा से धरमी मार्ग पर कुरसा नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, 535.84 लाख रुपये की लागत से

बलरामपुर चांदो मार्ग पर चनान नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 389.90 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर घुमर नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 401.74 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर कटरा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 347.75 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में अपूर्ण टाऊन हॉल का शेष निमार्ण कार्य, 546.41 लाख रुपये की लागत से अपूर्ण स्टेडियम बलरामपुर का शेष निर्माण कार्य, 367.04 लाख रुपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट बलरामपुर निमार्ण कार्य, 2406 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य, 258.01 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में 100 सीटर आदिवासी क्रीडा परिसर एवं 1314.53 लाख रुपये की लागत से कासीसोत व्यपवर्तन योजना का नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। 1065.94 लाख रुपये की लागत से रिंग रोड़ रामानुजगंज का मजबूतीकरण कार्य, 215.64 लाख रुपये की लागत से महाराजगंज-पचावल मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, 268.77 लाख रुपये की लागत से
रामानुजगंज में जिला जेल रोड़ पहुंच मार्ग का निमार्ण कार्य, 381.40 लाख रुपये की लागत से रामानुजगंज नगर पालिका परिषद के अंतर्गत विभिन्न सड़कों का मजबूतीकरण कार्य, 504.90 लाख रुपये की लागत से बाहरचुरा से भीतरचुरा मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 646.17 लाख रुपये की लागत से विजयनगर-पिपरौल मार्ग पर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य, 501.95 लाख रुपये की लागत से बगरा मोड से इंद्रपुर मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 2158.01 लाख रुपये की लागत से केरता से बच्छराजकुंवर मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 75.23 लाख रुपये की लागत से सलवाही में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य, 294.72 लाख रुपये की लागत से डिंडो से डूमरपान मार्ग में छताकरम नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य, 624.56 लाख रुपये की लागत से भेलवाडीह से जमुआंडाड मार्ग में चनान नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 536.70 लाख रुपये की लागत से धारानगर से हरीलेटा मार्ग पर बिछली नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 6032.66 लाख रुपये की लागत से ग्राम भैंसामुण्डा, घाघरा, पुटसुरा, लिलौटी, महाराजगंज, भवानीपुर, मझौली, सुर्रा, पिण्ड्रा, नवाडीहखुर्द, जवाहरनगर, लुरघुट्टा, तातापानी, अमडण्डा, लेफरी, लिबरा, जामवंतपुर, सुभाषनगर, कंचननगर, लुरगी, धनपुरी, रामचन्द्रपुर, तामेश्वरनगर, चेरवाडीह, विशुनपुर, धौली, झारा, कुरलुडीह, भंवरमाल एवं कुशफर में एकल ग्राम योजना के तहत निर्माण कार्यों का लोकापर्ण करेंगे।
इसी प्रकार विधानसभा सामरी में 1796.68 लाख रुपये की लागत से महुआडीह से भरतपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य, 708.65 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर-चांदो-सामरी मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, 1096.09 लाख रुपये की लागत से चंपा से बादा मार्ग का निर्माण कार्य, 186.53 लाख रुपये की लागत से बरियों में 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 186.53 लाख रुपये की लागत से सामरी में 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 275 लाख रुपये की लागत से धारानगर में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 1002.54 लाख रुपये की लागत से
मरकाडांड से नरसिंहपुर मार्ग में महान नदी में पुल निर्माण कार्य, 623.93 लाख रुपये की लागत से त्रिपुरी-जशपुर मार्ग में लावा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 465.50 लाख रुपये की लागत से पियारटोली-बरवाही मार्ग में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 539.81 लाख रुपये की लागत से जिगड़ी-माकड मार्ग पर कोदो नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 474.51 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर सेमरसोत मार्ग पर बंजारी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य, 480.97 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर-सेमरसोत मार्ग पर बांकी नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 283.73 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से उपरखांड़ मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण, 503.73 लाख रुपये की लागत से चटनीया से झलबासा मार्ग पर सूखा नाला में पुल निर्माण, 686.78 लाख रुपये की लागत से पुंदाग से पीपरढाब मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण, 233.15 लाख रुपये की लागत से पुंदाग से भुताही मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण कार्य, 477.58 लाख रुपये की लागत से मगाजी से कंवरपारा मार्ग पर सूखा नाला पर पुल निर्माण, 491.28 लाख रुपये की लागत से मगाजी से चंपानगर मार्ग पर सूखा नाला पर पुल निर्माण, 435.55 लाख रुपये की लागत से चटनिया से झलबासा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 351.36 लाख रुपये की लागत से अमटपानी से पेंडारकोना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 385.92 लाख रुपये की लागत से मगाजी से कंवरपारा मार्ग पर चटनिया नाला पर पुल निर्माण, 292.73 लाख रुपये की लागत से गौतमपुर से परसापानी सड़क पर पुल निर्माण कार्य, 245.64 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से धोबराडांड मार्ग पर पुल निर्माण, 262.16 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से अमटपानी उपरखांड मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 313.09 लाख रुपये की लागत से चटनिया से डेम्बूखार मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 313.38 लाख रुपये की लागत से घटगांव चौक से आराकुन्दी मार्ग में सती नाला पर पुल निर्माण कार्य, 890.27 लाख रुपये की लागत से कोथली से समुन्दरी मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 379.45 लाख रुपये की लागत से अमेरा से गिधकोना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 809.66 लाख रुपये की लागत से खैराडीह से धसनी कोरवापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 360.33 लाख रुपये की लागत से पटना भंडारपारा से नावापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 430.29 लाख रुपये की लागत से पटना भंडारपारा से नावापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। 5215 लाख रुपये की लागत से जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग का उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य, 3849.53 लाख रुपये की लागत से ग्राम धन्जी, गौतमपुर, करकली-ई, भोजपुर, कुरडीह, क्योझर, मदगुरी, नवाडीहकला, साहपुर, परसा, बलरामपुर, परसवारखुर्द, खोखनिया, कोटडीह, नरसिंहपुर, ठरकी, भैरवपुर, जरहाडीह, ललीतपुर, मुरका, इंदाकोना एवं कमारी में एकल ग्राम योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

विधानसभा प्रतापपुर के अंतर्गत 877.68 लाख रुपये की लागत से भगवानपुर से मेंढारी मार्ग का निर्माण कार्य, 1224.44 लाख रुपये की लागत से आसनडीह से अटल चौक तक मार्ग का निर्माण कार्य, 821.15 लाख रुपये की लागत से रमेशपुर से शंकरपुर मार्ग का निर्माण कार्य, 566.09 लाख रुपये की लागत से महेवा से धनजारा तक सड़क निर्माण कार्य, 117.80 लाख रुपये की लागत से शासकीय दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, 465.84-465.84 लाख रुपये की लागत से रघुनाथनगर एवं रनहत में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, 448.73 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर लिदो नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। 1150.61 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर से नवाधाकी मार्ग का निर्माण कार्य, 2703.30 लाख रुपये की लागत से फुलीडूमर-चेरा-सलवाही मार्ग का निर्माण कार्य, 2960.68 लाख रुपये की लागत से कमलपुर से चपोता तक सड़क निर्माण कार्य, 924.80 लाख रुपये की लागत से बलंगी से उत्तरप्रदेश सीमा तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 2113.69 लाख रुपये की लागत से ग्राम बसंतपुर, चलगली, बेलिया, पडौली, धनवार, कैलाशपुर, इकनारा, मिथिलापुर, कोटी, गोंदला, सुरहुल में एकल ग्राम योजना के तहत निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोगों को कहना है कि देखने वाली बात यह होगी की  सिर्फ मुख्यमंत्री के घोषणाएं या धरातल पर भी निर्माण कार्य देखने को मिलते भी हैं या नहीं।

तातापानी महोत्सव में वाहनों के लिए स्थान निर्धारित ।

बलरामपुर जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खडी़ करें। मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में तातापानी स्थित है और हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मेले में आने वाले आमजनों के वाहनों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग का निर्धारण किया गया है, जिसके अंतर्गत बलरामपुर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस चौकी तातापानी के पास तीन वाहन पार्किंग स्थल बनाए गये हैं। साथ ही मेले की ओर ले जाने वाली मार्ग में भी एक पार्किंग बनाया गया है। इसी प्रकार रामानुजगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए धान खरीदी केन्द्र तातापानी के पास तीन पार्किंग स्थल तथा हाई स्कूल तातापानी मैदान में एक पार्किंग स्थल बनाया गया है। साथ ही ग्राम तेतरडीह की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेन्दूर रोड में तीन पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खडी़ करें

अभाविप रामानुजगंज ने युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, रामानुजगंज में एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान राष्ट्रभक्त, दार्शनिक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें उनके जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों एवं वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय युवाओं के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा चरित्रवान, अनुशासित और सेवा भाव से प्रेरित हों, तो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। संगोष्ठी के दौरान युवाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्व को अपनाएं तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक, कर्तव्यनिष्ठ और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित होकर अपने विचार व्यक्त किए और समाज एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा  नगर सह मंत्री सत्यम, नमन, राजू अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

शिक्षा विभाग एक्शन में 38 शिक्षकों को किया निलंबित।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना पर उपस्थित न होने वाले अतिशेष शिक्षकों के विरुद्ध शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिले में कुल 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इन शिक्षकों को विभाग द्वारा नई पदस्थापना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्होंने वहां ज्वाइनिंग नहीं की, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया।


कांकेर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अतिशेष घोषित किए जाने के बाद संबंधित शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे नई शाला अथवा संस्था में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करें। इसके बावजूद आदेश की अवहेलना किए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिए। निलंबन से संबंधित आदेश जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद जिले में शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Read More

झारखंड राज्य सूचना आयोग पांच वर्षों से ठप, बदहाल स्थिति पर लोगों में चिंता।

रांची। झारखंड राज्य सूचना आयोग को तत्काल क्रियाशील करने और उसमें गैर-नौकरशाहों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर हमर अधिकार मंच की प्रदेश कमिटी ने माननीय नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। मंच ने राज्य में सूचना के अधिकार कानून की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

आवेदन में बताया गया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में पिछले पांच वर्षों से मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने के कारण आयोग पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। सूत्रों की माने तो वर्तमान में आयोग में 25 हजार से अधिक द्वितीय अपील और शिकायतें लंबित हैं, जिससे आम नागरिकों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त संवैधानिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन हो रहा है।

हमर अधिकार मंच ने अवगत कराया कि राज्य के अंतिम सूचना आयुक्त 08 मई 2020 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद से न तो किसी मामले की सुनवाई हो रही है और न ही नागरिकों को न्याय मिल पा रहा है। यह स्थिति प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की मूल भावना के खिलाफ है, जिसके उद्देश्य से आरटीआई कानून बनाया गया था।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि झारखंड सरकार द्वारा अब तक तीन बार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए, लेकिन हर बार प्रक्रिया या तो निरस्त कर दी गई या अधूरी छोड़ दी गई। वर्ष 2024 में प्रकाशित तीसरे विज्ञापन के बाद चौथा विज्ञापन भी निकाला गया, बावजूद इसके आज तक किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी है। जबकि धारा 15(3) के तहत गठित सिफारिश समिति के सभी सदस्य वर्तमान में पदस्थ हैं।

हमर अधिकार मंच ने मांग की है कि सूचना आयोग में भूतपूर्व नौकरशाहों के स्थान पर विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों के अनुभवी, प्रख्यात गैर-नौकरशाहों की नियुक्ति की जाए। मंच का कहना है कि गैर-नौकरशाह अधिक स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष ढंग से सूचना अधिकार को प्रभावी बना सकते हैं।

इस संबंध में प्रदेश सचिव शकील अख्तर और उपाध्यक्ष प्रदीप राणा ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि शीघ्र नियुक्ति कर आयोग को सक्रिय नहीं किया गया, तो आम नागरिकों का लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून से भरोसा उठ जाएगा।

 

देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में 350 बोरी अवैध धान जब्त।

राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में अवेैध धान पर कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गत रात्रि को संयुक्त टीम द्वारा 1 आयशर ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें लगभग 350 बोरी अवैध धान भरा हुआ पाया गया। जांच के दौरान वाहन के चालक द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान को जब्त करते हुए कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार नरेन्द्र कंवर सहित टीम मौजूद रही।

देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में 350 बोरी अवैध धान जब्त।

राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में अवेैध धान पर कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गत रात्रि को संयुक्त टीम द्वारा 1 आयशर ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें लगभग 350 बोरी अवैध धान भरा हुआ पाया गया। जांच के दौरान वाहन के चालक द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान को जब्त करते हुए कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार नरेन्द्र कंवर सहित टीम मौजूद रही।

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी।

बलरामपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, समीक्षा जैस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन संस्था की आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें सुधार के लिए 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जो विद्यार्थी कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक हैं, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। विभाग द्वारा समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

प्रधान पाठक को बच्चों के हक का अनाज बेचना पड़ा भारी।

बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में शिक्षा विभाग की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव द्वारा एक और प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। मामला विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम डिण्डो का है, जहां पदस्थ प्रधान पाठक रामधनी सिंह पर बच्चों के हक का अनाज बाजार में बेचने का गंभीर आरोप सिद्ध हुआ है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में “बच्चों के हक का अनाज बाजार में बेच रहे शिक्षक” शीर्षक से एक खबर एवं वायरल वीडियो सामने आया था। उक्त वीडियो में प्रधान पाठक रामधनी सिंह को एक बोरी चावल मोटरसाइकिल में ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया, जिसे प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। जांच में यह सामने आया कि यह चावल शाला के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित था।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रामधनी सिंह द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम (1), (2) एवं (3) के प्रतिकूल है। फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान रामधनी सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और स्पष्ट संदेश गया है कि बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

15 जनवरी से विकासखण्ड स्तरीय खेल का शुभारंभ।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल क्षेत्र में युवाओं को उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कुल 12 खेलों के खेल प्रतियोगिताएं विकासखंड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।

जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में 12 खेलों में एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर लंबी कूद, ऊंची कूद शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए, जिला स्तर पर हॉकी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता की जानी है। ओलंपिक खेल आयु वर्ग अनुसार दो वर्गों में आयोजन किया जाएगा जिसमें जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग में 17 से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

खेल में शामिल होने 12 जनवरी तक कराएं पंजीयन

प्रतिभागी 12 जनवरी 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं। तत्पश्चात 15 जनवरी से 18 जनवरी 2026 के मध्य विकासखंड स्तरीय, 22 जनवरी से 25 जनवरी तक जिला स्तरीय एवं 28 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य संभाग स्तरीय खेल का आयोजन किया जाएगा। सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों पद्धति से किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाईन पंजीयन के लिए https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025  इस लिंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते है।

तीनों चरणों में विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

सरगुजा ओलंपिक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, शील्ड, नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में मोमेंटो, दलीय विधा में शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं निर्धारित नगद राशि एवं मोमेंटो शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 5000 एवं दलीय विधा में 10000 की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 3000 एवं दलीय विधा में 6000 प्रदान की जाएगी। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 2000 एवं दलीय विधा में 4000 की राशि प्रदान की जाएगी।

विकासखण्ड स्तरीय आयोजन समिति का गठन

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने सरगुजा ओलंपिक के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजन हेतु विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है। जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य-सचिव, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, मंडल संयोजक आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, विकासखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य होंगे।