Sun. Jun 7th, 2026

Dantewada News: सीआरपीएफ के जवान ने अनाथ लड़की से की शादी

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें सामने आ रही हैं। नक्सलियों के इरादे इस इलाके में कमजोर पड़ रहे हैं। नक्सल पीड़ित लोग जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के मेंढका डोबरा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 220 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

एक जवान ने नक्सल पीड़िता के साथ शादी रचाकर नई जीवन की शुरुआत की है। पूर्वती गांव में इस शादी की जमकर चर्चा हो रही है। युवती नक्सली हमले की पीड़िता है जबकि लड़का सुरक्षा बल का जवान। जवान दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के तैनात है। नक्सल पीड़ित युवती और सीआरपीएफ जवान के शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। जवान की पोस्टिंग पूर्वर्ती गांव में है। यह गांव हार्ड कोर नक्सली हिड़मा का गांव है।

छुट्टी लेकर आया था जवान

दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सीआरपीएफ के जवान ने भी नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों का विवाह क्षेत्र में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना। जवान छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा आया था। जहां उसने नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए। लड़की का नाम लक्ष्मी है। वह कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव महारकरका की रहने वाली है। जबकि सीआरपीएफ जवान भी दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है।

अनाथ लड़की का सचिव ने किया कन्यादान

2018 में लक्ष्मी के पिता को नक्सलियों ने मार डाला था। कुछ समय के बाद लक्ष्मी के मां की भी मौत हो गई थी। लक्ष्मी ने कहा कि उसे गर्व है कि उसकी शादी जिससे हुई है वह देश की सुरक्षा में तैनात है। वधु लक्ष्मी अनाथ है। ऐसे में उसका कन्यादान पंचायत के सचिव ने किया। वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35000 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार से मिलेगी मदद

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत इस विवाह का आयोजन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने सभी को नई शुरुआत की बधाई दी। इसके साथ ही सफल आयोजन के लिए अपनी टीम के लोगों को भी बधाई दी। सरकार की तरह से इस कार्यक्रम में शादी करने वाले सभी जोड़ों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

Related Post

One thought on “Dantewada News: सीआरपीएफ के जवान ने अनाथ लड़की से की शादी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।