बलरामपुर,रामानुजगंज: बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर महोदया के निर्देशन पर जारी इस आदेश के अनुसार, दिनांक 29.10.2026 (दिन-गुरुवार) को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय (Private & Government) प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

