Fri. Oct 23rd, 2026

NEWS DESK

बलरामपुर,बनाए गए चार परीक्षा केन्द्र 1134 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी, जिसमें कुल 1134 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उ. मा. वि. बलरामपुर, शासकीय कन्या उ. मा. वि. बलरामपुर एवं शासकीय एकलव्य वि. भेलवाडीह में दो पालियों मे (प्रथम पाली, प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 एवं द्वितीय पाली, दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित होगी।

शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन द्वारा बताया गया कि आयोग द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का नाम शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर केन्द्र क्रमांक 1801 है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में शासकीय महाविद्यालय, रामानुजगंज रोड लेंजुआपारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ0ग0) एवं परीक्षा केन्द्र कोड 1801 अंकित है, जिसे शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर पढ़ा जाये।

उक्त परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा को नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजपुर श्री नरेन्द्र कुमार कंवर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रामानुजगंज कृषि विस्तार अधिकारी जगलाल एक्वा द्वारा किए जा रहे हैं।

रामानुजगंज कृषि विस्तार अधिकारी, जगलाल एक्वा द्वारा उन्नत किस्म टमाटर की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उनका यह प्रयास किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने और उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से है। जगलाल एक्वा ने किसानों के लिए उन्नत किस्म के टमाटर की खेती के महत्व को समझाते हुए इसे क्षेत्रीय किसानों के लिए एक आदर्श उदाहरण बनाने का कार्य किया है।

कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए उन्होंने उन्नत किस्म के टमाटर के बीजों से एक प्रयोगात्मक खेती शुरू की। इस खेती का उद्देश्य केवल किसानों को उन्नत तकनीकों से परिचित कराना नहीं था, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना था कि ये तकनीकें कृषि क्षेत्र में अच्छे परिणाम दें। उन्होंने लगभग 15 डिसमिल क्षेत्र में इस उन्नत किस्म के टमाटर की खेती की शुरुआत की, ताकि किसानों को इसके फायदों का वास्तविक अनुभव हो सके।जगलाल एक्वा ने बताया कि यह प्रयोगात्मक खेती काफी सफल रही है और किसानों को अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की खेती में टमाटर की किस्में अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिससे उपज का गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ती हैं। इसके अलावा, इन टमाटरों की बाजार में मांग भी अधिक रहती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है।

कृषि विस्तार अधिकारी ने आगे बताया कि उन्होंने इस खेती के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग किया, जैसे कि उन्नत सिंचाई प्रणाली, जैविक खाद का प्रयोग, और रोग प्रतिरोधी किस्मों का चयन। इन सभी उपायों ने टमाटर की खेती को और भी प्रभावी बना दिया और किसानों को यह समझ में आया कि कैसे वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके अपनी कृषि उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं। जगलाल एक्वा के इस प्रयास ने किसानों में एक नई उम्मीद जगाई है और उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि उन्नत कृषि तकनीकों का इस्तेमाल करने से वे न केवल अपनी कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने जीवन स्तर को भी बेहतर बना सकते हैं। अब किसानों के बीच उन्नत किस्म की खेती को लेकर जागरूकता और रुचि बढ़ी है, और वे इसे अपनाने के लिए तैयार हैं।

कृषि विस्तार अधिकारी जगलाल एक्वा का यह प्रयास कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा है। उनका उद्देश्य केवल किसानों की कृषि क्षमता को बढ़ाना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी है, ताकि वे अपने कड़ी मेहनत से अपने जीवन को बेहतर बना सकें। उनके द्वारा शुरू की गई इस उन्नत किस्म टमाटर की खेती की परियोजना निश्चित रूप से भविष्य में अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के लिए मांगे वोट, मंत्री रामविचार नेताम ने की सराहना।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नगर पालिका रामानुजगंज में भारत माता चौक पर आयोजित एक जनसभा में,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के कार्यकाल को सराहा और उनके लिए वोट की अपील की। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि रमन अग्रवाल का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। इनके कार्यों ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया है, और इस कारण पार्टी ने इन्हें एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए मौका दिया है।

मंत्री रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि रमन अग्रवाल ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी,और नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया। उन्होंने कहा कि रमन अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए जो कदम उठाए, वह आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इनकी नीतियां और कार्यशैली क्षेत्र के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली रही हैं।”

मंत्री नेताम ने आगे कहा कि रमन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका ने कई सुविधाओं का विस्तार किया और शहर को सुदृढ़ बनाया। जिनका लाभ जनता को मिला। इनकी निष्ठा और ईमानदारी के कारण लोग इन्हें फिर से नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।

इस दौरान, मंत्री ने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि रमन अग्रवाल को पुनः नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए सभी को मिलकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर के भविष्य का चुनाव है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे शहर में और भी विकास हो, और इसके लिए रमन अग्रवाल जैसे सक्षम और समर्पित नेता की आवश्यकता है।”उन्होंने यह विश्वास जताया कि रमन अग्रवाल को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने से शहर के विकास की गति और भी तेज होगी और हर नागरिक को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

साथ ही, मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से भी अपील की कि वे इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और रमन अग्रवाल को पुनः नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट दें। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी और रमन अग्रवाल की नीतियां आपके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हैं। हम सब मिलकर अपने शहर को और बेहतर बनाएंगे।”

उन्होंने कहा यह चुनाव केवल स्थानीय चुनाव नहीं है, यह आपके शहर के भविष्य का चुनाव है। रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हम और अधिक विकास की ओर बढ़ेंगे।”सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, और मंत्री की बातों का समर्थन करते हुए वहां मौजूद जनता ने रमन अग्रवाल के लिए जोरदार तालियां बजाईं। इस मौके पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आर के पटेल, वीडि लाल गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश सोनी, कमाल अहमद, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में नगर वासी भी मौजूद थे ।

जिला पंचायत के 14 सदस्य पद के लिए 121 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 14 पद के लिए 121 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए। जिला पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-01 कोगवार के लिए 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक-02 सरना के लिए 14 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-03 सुलसुली के लिए 06 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-04 सनावल के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-05 नवाडीह के लिए 08 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-06 विजयनगर के लिए 12 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-07 खोभी (कपिलदेवपुर) के लिए 06 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-08 तातापानी के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-09 चांदो के लिए 07 क्षेत्र क्रमांक-10 नटवरनगर के लिए 03 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-11 शंकरगढ़ के लिए 07, क्षेत्र क्रमांक-12 शंकरगढ़-02 के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-13 कोदौरा के लिए 15 अभ्यर्थी तथा क्षेत्र क्रमांक 14 चौरा के लिए 04 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए है। इस प्रकार आज जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया पूरी हुई।

हाथियों का आतंक,दो ग्रामीणों को उतारा मौत की घाट,कई एकड़ फसल किया बर्बाद

गढ़वा जिला, झारखंड में स्थित ग्राम पंचायत दूधवल में इन दिनों हाथियों के आतंक ने गांववासियों को भयभीत कर दिया है। वही दूधवल के ग्राम वासी जिब्रील अंसारी द्वारा बताया गया कि आज दिन में हाथियों के एक दल ने ग्रामीणों के बीच कहर बरपाया, जिससे दो लोगों की जान चली गई और उनकी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ। यह घटना जिले के दूरदराज इलाके में हुई, जहां पर हाथियों का आना-जाना पहले भी होता रहा है, लेकिन इस बार उनका हमला अत्यधिक विनाशकारी साबित हुआ।

गढ़वा जिले के दूधवल पंचायत में हाथियों का झुंड अक्सर देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार इनका व्यवहार अत्यधिक आक्रामक था। हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और फिर उन्होंने न केवल ग्रामीणों को शिकार बनाया बल्कि उनकी कृषि भूमि पर भी भारी नुकसान किया।

 

इस हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। नासिर अंसारी द्वारा बताया गया कि बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत अनीरूधपुर में बशीर अंसारी को हाथियों ने उसे कुचल मार दिया। दूसरे कृपा टोला जंगल में

ग्राम पला माटी छात्रधारी सिंह जो बकरी चराने कृपा जंगल में गया था जो अपने आप को हाथियों से बचने और अपनी बकरी बचाने की कोशिश कर रहा था। तभी हाथियों ने कुचल कर बुरी तरह मार डाला इन दोनों की मौत ने ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

इसके अलावा, हाथियों ने किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। कई एकड़ भूमि में खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। खेतों में गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। हाथियों ने अपने भारी पैरों से फसलों को कुचल दिया और जमीन में उथल-पुथल मचा दी। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को प्रतिदिन देना होगा व्यय लेखा

नगर पालिका निर्वाचन 2025 के तहत् 

अध्यक्ष पद के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन खर्चों का रख-रखाव, नाम निर्देशन की तिथि से परिणाम घोषित होने तक निर्वाचन के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी स्वयं या उसके निर्वाचित एजेंट द्वारा निर्वाचन के संबंध में सभी व्ययों का सही लेखा रखना होगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में नगर पंचायत के अभ्यर्थी 75 हजार रुपये तथा नगर पालिका के अभ्यर्थी 02 लाख तक व्यय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल निर्वाचन के दौरान असंवैधानिक वस्तुओं का प्रयोग न करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर पंचायत राजपुर में व्यय प्रेक्षक श्री गौरीशंकर जागृति द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं व्यय लेखा संधारण के अनुदेश की जानकारी दी गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रजीव जेम्स कुजूर व्यय लेखा अनुवीक्षण के अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

फर्जी दस्तावेज से भूमि बिक्री का मामला,न्यायालय का आदेश

सरगुजा जिले के ग्राम दर्रीडीह तहसील लुण्ड्रा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासीभूमि को गैर-आदिवासियों को बेचने का मामला सामने आया है।

 

न्यायालय कलेक्टर द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में नायब तहसीलदार रघुनाथपुर को FIR दर्ज कराने आदेशित किया गया है। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद आलोक दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत सुमेरपुर के ग्राम दर्रीडीह में स्थित खसरा नंबर 48/2, रकबा 0.210 हेक्टेयर की भूमि, जो एक आदिवासी की थी,

उसे दस्तगीर नामक व्यक्ति ने फर्जी राजस्व बोर्ड आदेश तैयार कर 25 लाख रुपये में गैर-आदिवासी व्यक्तियों (सलीम जावेद,बिजेंद्र गुप्ता) को बेच दिया गया था।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य।शिकायत की जांच नायब तहसीलदार रघुनाथपुर और अनुविभागीय अधिकारी  धौरपुर द्वारा की गई।

जांच में पुष्टि हुई कि उक्त भूमि गैर-मजरूआ शासकीय परती भूमि थी और इसे संहिता की धारा 165 (7) (ख) के तहत कलेक्टर की अनुमति के बिना बेचा गया। साथ ही, सलीम जावेद पिता अब्दुल सत्तार द्वारा कूटरचित आदेश प्रस्तुत कर आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासी के नाम स्थानांतरित करा लिया गया,जो पूरी तरह अवैध है।

भूमि शासकीय मद में होगी दर्ज होगी सख्तकार्रवाई:

कलेक्टर 30 जनवरी 2025 को न्यायालय कलेक्टर ने आदेश पारित कर भूमि के समस्त अंतरण को संहिता की धारा 165 (10) के तहत शून्य एवं अमान्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही, भूमि को पुनः शासकीय मद में दर्ज करने और आरोपी सलीम जावेदके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने का आदेश दिया गया।

न्यायालय कलेक्टर ने नायब तहसीलदार रघुनाथपुर को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बलरामपुर में गरीब उम्मीदवार का टिकट रद्द: क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं?

बलरामपुर,मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 15 सीट पर एक विवादास्पद घटना ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी और स्थानीय समाज के अमीर नेताओं के दबाव में गरीब पृष्ठभूमि की उम्मीदवार संतोषी सिंह का टिकट अचानक रद्द कर दिया गया। यह फैसला न केवल संतोषी के सपनों पर पानी फेरने वाला है,

बल्कि यह सवाल भी पैदा करता है कि क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है क्या वो सिर्फ झंडा थामने, कुर्सी उठाने तक सीमित है”

वार्ड क्रमांक 15 से उम्मीदवार कांग्रेस ने प्रारंभ में समाज के वंचित तबके से आने वाली संतोषी सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी, संतोषी सिंह जो स्थानीय समुदाय में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाली एक सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं, को पार्टी ने “जमीनी नेता” बताकर प्रचारित भी किया। लेकिन, चुनावी तारीखों के नजदीक आते ही अचानक पार्टी ने उनका नाम वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाज के प्रभावशाली अमीर व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों के दबाव में लिया गया, जो चाहते थे कि उनके समर्थक जीते।

गरीब उम्मीदवारों के साथ अन्याय?

यह मामला राजनीति में धन और ताकत के प्रभुत्व की पुरानी समस्या को उजागर करता है। संतोषी जैसे गरीब उम्मीदवारों को अक्सर पार्टियाँ (दिखावटी प्रतिनिधित्व) के लिए इस्तेमाल करती हैं, पर जब वास्तविक निर्णय की बात आती है, तो अमीर और प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। स्थानीय निवासियों को कहना हैं कि यह साफ़ दिखता है कि गरीबों को सिर्फ भीड़ जुटाने या झंडा लहराने के लिए चुना जाता है। असली मौका उन्हें कभी नहीं दिया जाता।”

संतोषी सिंह ने इस फैसले को “लोकतंत्र के साथ धोखा” बताया है। उनके समर्थकों का कहना है कि वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही हैं, लेकिन बिना पार्टी मशीनरी और फंडिंग के यह लड़ाई और भी मुश्किल होगी। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ा है, जहाँ युवाओं ने गरीब संतोषी का समर्थन कियाहै।

 

एन एच 343 का खस्ता हाल से लगता है जल्द मिलेगी निजात।

बरसों से जिसका इंतजार था, वह सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

सरकार ने एनएच 343 के खस्ताहाल मार्ग को ठीक करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं, जिससे रामानुजगंज से अंबिकापुर तक यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी। यह सड़क जल्दी ही एक नई शक्ल में सामने आएगी और स्थानीय लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

सरकार ने इस परियोजना की शुरुआत कर तो दी है लेकिन यह क्याआपकी जेब हल्का करने के लिए दो टोल नाका के लिए दो प्रमुख स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। पहला नाका ओराझरिया के समीप और दूसरा ककना में होगा। लगता है यह टोल नाका सड़क बनने से पहले स्थापित किए जाएंगे।बलरामपुर रेंज के कर्मचारियों के मुताबिक, एनएच 343 के निर्माण कार्य से पहले पेड़ की कटाई और सड़क की सफाई का काम शुरू किया जा चुका है। लगता है की यह कार्य जल्द ही सड़क के निर्माण में तब्दील होने वाला है। इन बदलावों के बाद, रामानुजगंज से अंबिकापुर तक का सफर न केवल तेज बल्कि आरामदायक भी हो जाएगा।

यह सुधार क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा और यात्रा के समय में भी कमी आएगी। सड़क के बेहतर बनने से यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस सुधार के बाद, आम जनता को तो फायदा होगा ही, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस सड़क के निर्माण कार्य के चलते कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह सब अंततः क्षेत्र के विकास के लिए होगा।

लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति का योगदान”

न्यू बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

बलरामपुर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर ,स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत अली खान ने बताया कि

लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति द्वारा न्यू बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाती है, स्कूल में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाता है, स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमानत अली खान, सचिव अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मेवा कुशवाहा एवं अन्य सदस्य सैफ सिद्दीकी, सोनू कुशवाहा , छोटू जी एवं विकास गुप्ता एवं स्कूल के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे

।