लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति का योगदान”
बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
बलरामपुर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर ,स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत अली खान ने बताया कि
लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति द्वारा न्यू बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाती है, स्कूल में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाता है, स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमानत अली खान, सचिव अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मेवा कुशवाहा एवं अन्य सदस्य सैफ सिद्दीकी, सोनू कुशवाहा , छोटू जी एवं विकास गुप्ता एवं स्कूल के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भंवरमाल के।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को विद्यालय परिसर में किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाजसेवी श्री सुभाष जायसवाल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी खेल में सभी प्रतियोगिताएं हाउस वाइस आयोजित की गई जिसमें सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए रेफरीयो को चयन में अधिक परिश्रम करना पड़ा। खेलकूद कार्यक्रम में मुख्यतः लम्बी कूद, ऊंची कूद,रिले रेस, जैवलिन थ्रो डिस्कस थ्रो, दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सी खींच, चेयर रेस,आदि खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
विद्यालय में विजय हुए छात्र-छात्राओं को मेडल ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर उनको प्रोत्साहित किया गया विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां प्रत्येक वर्ष विद्यालय में कराई जाती हैं जिससे कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में अत्यधिक भर्ती होती है विद्यालय में दूसरे दिन कार्यक्रम की समापन बी ई ओ श्री एस. के. कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका विकास कुमार, जफर अंजुम अमित जायसवाल,बिंदेश्वरी वर्मा ,महेश्वरी साहू, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिवाकर दीक्षित, दिलीप प्रजापति, प्रीति साहू, सुप्रिया शर्मा, दीपा गुप्ता, महेश्वरी साहू ज्योति गुप्ता प्रियंका यादव, मौसम गुप्ता, अनीता प्रजापति, उमेश कुमार कुशवाहा,शंभू रजक, चंद्र दीपक एवं मंजू कुमारी की प्रमुख भूमिका रही
बलरामपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात विभाग द्वारा उल्लेखनीय पहल करते हुए, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सारथी सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने चालकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए चालकों का चयन उनके अनुशासन, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, नशा मुक्त वाहन चलाने और दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने जैसे गुणों के आधार पर किया गया। ये सारथी न केवल अपने कार्य में कुशल हैं, बल्कि समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसमे सरकारी, निजी और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इनमें ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, एम्बुलेंस और प्रोटोकॉल वाहन के चालक शामिल थे। इन 32 सारथियों ने अपने उत्कृष्ट व्यवहार से समाज में एक मिसाल कायम की है।
बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने समारोह स्थल पर चिकित्सा दल और उपचार की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, कुर्सियां और बैरिकेडिंग का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को झांकियों के संबंध में निर्देश देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर झांकियां तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले 24 जनवरी को सुबह 9 बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
आज तड़के सुबह नगर रामानुजगंज के प्रमुख क्षेत्र, नगर पालिका के समीप स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल परिसर में चोरों ने एक बार फिर अपनी गतिविधियाँ दिखाई हैं। इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर पैदा कर दी है। विनीत गुप्ता द्वारा बताया गया की चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना नगर के व्यापारियों और निवासियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा सवाल खड़ा करती है, खासकर तब जब ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

मदरसा अशरफिया ग़रीब नवाज में जूनियर बच्चों का
बलरामपुर, वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर ने जानकारी दी है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत बलरामपुर वनमण्डल में भारी/हल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रायोगिक परीक्षा प्रातः 08 बजे से हाई स्कूल ग्राउण्ड बलरामपुर में 20 से 24 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। जिसमें 20 जनवरी को कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों में से पात्रता सूची क्रमांक 01 से 100 तक तथा 21 जनवरी को पात्रता सूची क्रमांक 101 से 139 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। इसी प्रकार 21 जनवरी 2025 को हल्का वाहन चालक हेतु कुल 325 पात्र अभ्यर्थियों में पात्रता सूची क्रमांक 01 से 60 तक, 22 जनवरी को 61 से 160 तक, 23 जनवरी को 161 से 260 तक तथा 24 जनवरी को 261 से 325 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित तिथि, स्थल की अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।