Fri. Oct 23rd, 2026

News Desk

जिला पंचायत के 14 सदस्य पद के लिए 121 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 14 पद के लिए 121 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए। जिला पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-01 कोगवार के लिए 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक-02 सरना के लिए 14 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-03 सुलसुली के लिए 06 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-04 सनावल के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-05 नवाडीह के लिए 08 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-06 विजयनगर के लिए 12 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-07 खोभी (कपिलदेवपुर) के लिए 06 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-08 तातापानी के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-09 चांदो के लिए 07 क्षेत्र क्रमांक-10 नटवरनगर के लिए 03 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-11 शंकरगढ़ के लिए 07, क्षेत्र क्रमांक-12 शंकरगढ़-02 के लिए 07 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-13 कोदौरा के लिए 15 अभ्यर्थी तथा क्षेत्र क्रमांक 14 चौरा के लिए 04 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए है। इस प्रकार आज जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया पूरी हुई।

हाथियों का आतंक,दो ग्रामीणों को उतारा मौत की घाट,कई एकड़ फसल किया बर्बाद

गढ़वा जिला, झारखंड में स्थित ग्राम पंचायत दूधवल में इन दिनों हाथियों के आतंक ने गांववासियों को भयभीत कर दिया है। वही दूधवल के ग्राम वासी जिब्रील अंसारी द्वारा बताया गया कि आज दिन में हाथियों के एक दल ने ग्रामीणों के बीच कहर बरपाया, जिससे दो लोगों की जान चली गई और उनकी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ। यह घटना जिले के दूरदराज इलाके में हुई, जहां पर हाथियों का आना-जाना पहले भी होता रहा है, लेकिन इस बार उनका हमला अत्यधिक विनाशकारी साबित हुआ।

गढ़वा जिले के दूधवल पंचायत में हाथियों का झुंड अक्सर देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार इनका व्यवहार अत्यधिक आक्रामक था। हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और फिर उन्होंने न केवल ग्रामीणों को शिकार बनाया बल्कि उनकी कृषि भूमि पर भी भारी नुकसान किया।

 

इस हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। नासिर अंसारी द्वारा बताया गया कि बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत अनीरूधपुर में बशीर अंसारी को हाथियों ने उसे कुचल मार दिया। दूसरे कृपा टोला जंगल में

ग्राम पला माटी छात्रधारी सिंह जो बकरी चराने कृपा जंगल में गया था जो अपने आप को हाथियों से बचने और अपनी बकरी बचाने की कोशिश कर रहा था। तभी हाथियों ने कुचल कर बुरी तरह मार डाला इन दोनों की मौत ने ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

इसके अलावा, हाथियों ने किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। कई एकड़ भूमि में खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। खेतों में गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। हाथियों ने अपने भारी पैरों से फसलों को कुचल दिया और जमीन में उथल-पुथल मचा दी। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

फर्जी दस्तावेज से भूमि बिक्री का मामला,न्यायालय का आदेश

सरगुजा जिले के ग्राम दर्रीडीह तहसील लुण्ड्रा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासीभूमि को गैर-आदिवासियों को बेचने का मामला सामने आया है।

 

न्यायालय कलेक्टर द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में नायब तहसीलदार रघुनाथपुर को FIR दर्ज कराने आदेशित किया गया है। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद आलोक दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत सुमेरपुर के ग्राम दर्रीडीह में स्थित खसरा नंबर 48/2, रकबा 0.210 हेक्टेयर की भूमि, जो एक आदिवासी की थी,

उसे दस्तगीर नामक व्यक्ति ने फर्जी राजस्व बोर्ड आदेश तैयार कर 25 लाख रुपये में गैर-आदिवासी व्यक्तियों (सलीम जावेद,बिजेंद्र गुप्ता) को बेच दिया गया था।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य।शिकायत की जांच नायब तहसीलदार रघुनाथपुर और अनुविभागीय अधिकारी  धौरपुर द्वारा की गई।

जांच में पुष्टि हुई कि उक्त भूमि गैर-मजरूआ शासकीय परती भूमि थी और इसे संहिता की धारा 165 (7) (ख) के तहत कलेक्टर की अनुमति के बिना बेचा गया। साथ ही, सलीम जावेद पिता अब्दुल सत्तार द्वारा कूटरचित आदेश प्रस्तुत कर आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासी के नाम स्थानांतरित करा लिया गया,जो पूरी तरह अवैध है।

भूमि शासकीय मद में होगी दर्ज होगी सख्तकार्रवाई:

कलेक्टर 30 जनवरी 2025 को न्यायालय कलेक्टर ने आदेश पारित कर भूमि के समस्त अंतरण को संहिता की धारा 165 (10) के तहत शून्य एवं अमान्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही, भूमि को पुनः शासकीय मद में दर्ज करने और आरोपी सलीम जावेदके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने का आदेश दिया गया।

न्यायालय कलेक्टर ने नायब तहसीलदार रघुनाथपुर को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बलरामपुर में गरीब उम्मीदवार का टिकट रद्द: क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं?

बलरामपुर,मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 15 सीट पर एक विवादास्पद घटना ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी और स्थानीय समाज के अमीर नेताओं के दबाव में गरीब पृष्ठभूमि की उम्मीदवार संतोषी सिंह का टिकट अचानक रद्द कर दिया गया। यह फैसला न केवल संतोषी के सपनों पर पानी फेरने वाला है,

बल्कि यह सवाल भी पैदा करता है कि क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है क्या वो सिर्फ झंडा थामने, कुर्सी उठाने तक सीमित है”

वार्ड क्रमांक 15 से उम्मीदवार कांग्रेस ने प्रारंभ में समाज के वंचित तबके से आने वाली संतोषी सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी, संतोषी सिंह जो स्थानीय समुदाय में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाली एक सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं, को पार्टी ने “जमीनी नेता” बताकर प्रचारित भी किया। लेकिन, चुनावी तारीखों के नजदीक आते ही अचानक पार्टी ने उनका नाम वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाज के प्रभावशाली अमीर व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों के दबाव में लिया गया, जो चाहते थे कि उनके समर्थक जीते।

गरीब उम्मीदवारों के साथ अन्याय?

यह मामला राजनीति में धन और ताकत के प्रभुत्व की पुरानी समस्या को उजागर करता है। संतोषी जैसे गरीब उम्मीदवारों को अक्सर पार्टियाँ (दिखावटी प्रतिनिधित्व) के लिए इस्तेमाल करती हैं, पर जब वास्तविक निर्णय की बात आती है, तो अमीर और प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। स्थानीय निवासियों को कहना हैं कि यह साफ़ दिखता है कि गरीबों को सिर्फ भीड़ जुटाने या झंडा लहराने के लिए चुना जाता है। असली मौका उन्हें कभी नहीं दिया जाता।”

संतोषी सिंह ने इस फैसले को “लोकतंत्र के साथ धोखा” बताया है। उनके समर्थकों का कहना है कि वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही हैं, लेकिन बिना पार्टी मशीनरी और फंडिंग के यह लड़ाई और भी मुश्किल होगी। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ा है, जहाँ युवाओं ने गरीब संतोषी का समर्थन कियाहै।

 

एन एच 343 का खस्ता हाल से लगता है जल्द मिलेगी निजात।

बरसों से जिसका इंतजार था, वह सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

सरकार ने एनएच 343 के खस्ताहाल मार्ग को ठीक करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं, जिससे रामानुजगंज से अंबिकापुर तक यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी। यह सड़क जल्दी ही एक नई शक्ल में सामने आएगी और स्थानीय लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

सरकार ने इस परियोजना की शुरुआत कर तो दी है लेकिन यह क्याआपकी जेब हल्का करने के लिए दो टोल नाका के लिए दो प्रमुख स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। पहला नाका ओराझरिया के समीप और दूसरा ककना में होगा। लगता है यह टोल नाका सड़क बनने से पहले स्थापित किए जाएंगे।बलरामपुर रेंज के कर्मचारियों के मुताबिक, एनएच 343 के निर्माण कार्य से पहले पेड़ की कटाई और सड़क की सफाई का काम शुरू किया जा चुका है। लगता है की यह कार्य जल्द ही सड़क के निर्माण में तब्दील होने वाला है। इन बदलावों के बाद, रामानुजगंज से अंबिकापुर तक का सफर न केवल तेज बल्कि आरामदायक भी हो जाएगा।

यह सुधार क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा और यात्रा के समय में भी कमी आएगी। सड़क के बेहतर बनने से यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस सुधार के बाद, आम जनता को तो फायदा होगा ही, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस सड़क के निर्माण कार्य के चलते कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह सब अंततः क्षेत्र के विकास के लिए होगा।

लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति का योगदान”

न्यू बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

बलरामपुर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर ,स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत अली खान ने बताया कि

लगातार 12 वर्षों से मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति द्वारा न्यू बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाती है, स्कूल में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाता है, स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां समिति द्वारा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमानत अली खान, सचिव अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मेवा कुशवाहा एवं अन्य सदस्य सैफ सिद्दीकी, सोनू कुशवाहा , छोटू जी एवं विकास गुप्ता एवं स्कूल के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे

।

 

डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ।

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भंवरमाल के।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को विद्यालय परिसर में किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाजसेवी श्री सुभाष जायसवाल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी खेल में सभी प्रतियोगिताएं हाउस वाइस आयोजित की गई जिसमें सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए रेफरीयो को चयन में अधिक परिश्रम करना पड़ा। खेलकूद कार्यक्रम में मुख्यतः लम्बी कूद, ऊंची कूद,रिले रेस, जैवलिन थ्रो डिस्कस थ्रो, दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सी खींच, चेयर रेस,आदि खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। विद्यालय में विजय हुए छात्र-छात्राओं को मेडल ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर उनको प्रोत्साहित किया गया विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां प्रत्येक वर्ष विद्यालय में कराई जाती हैं जिससे कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में अत्यधिक भर्ती होती है विद्यालय में दूसरे दिन कार्यक्रम की समापन बी ई ओ श्री एस. के. कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका विकास कुमार, जफर अंजुम अमित जायसवाल,बिंदेश्वरी वर्मा ,महेश्वरी साहू, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिवाकर दीक्षित, दिलीप प्रजापति, प्रीति साहू, सुप्रिया शर्मा, दीपा गुप्ता, महेश्वरी साहू ज्योति गुप्ता प्रियंका यादव, मौसम गुप्ता, अनीता प्रजापति, उमेश कुमार कुशवाहा,शंभू रजक, चंद्र दीपक एवं मंजू कुमारी की प्रमुख भूमिका रही

24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने समारोह स्थल पर चिकित्सा दल और उपचार की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, कुर्सियां और बैरिकेडिंग का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को झांकियों के संबंध में निर्देश देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर झांकियां तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले 24 जनवरी को सुबह 9 बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने वाले बकायेदारों से लिया जाएगा एनओसी

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद अध्यक्ष, पद पर चुनाव लड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि निकट भविष्य में आपके अधिकार क्षेत्र अंतर्गत् स्थानीय निर्वाचन/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में बकायेदारों से जो स्थानीय व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकल दाखिल करेंगे उन पर कार्यवाही करते हुए एनओसी लिया जाना सुनिश्चित करें।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अंतर्गत राष्ट्रीय निगम की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ईकाई ऋण मासिक किस्तों में भुगतान की शर्त पर ऋण राशि का वितरण किया गया है। हितग्राहियों द्वारा ईकाई ऋण स्थापित् करने उपरांत भी मासिक ईकाई ऋण किस्त राशि को जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रदाय किया गया ऋण कालातीत हो गया है। चूंकि राष्ट्रीय निगम से राज्य सरकार की गारंटी एवं ब्याज पर राशि प्राप्त कर वितरीत किया गया है। इस विभाग के ऋणी हितग्राहियों द्वारा स्थानीय निर्वाचन/पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद अध्यक्ष, पद पर चुनाव लड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि निकट भविष्य में आपके अधिकार क्षेत्र अंतर्गत् स्थानीय निर्वाचन/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में बकायेदारों से जो स्थानीय व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकल दाखिल करेंगे उन पर कार्यवाही करते हुए एनओसी लिया जाना सुनिश्चित करें।

नगर रामानुजगंज में चोरों के हौसले बुलंद। दो दुकानों के टूटे ताले।

आज तड़के सुबह नगर रामानुजगंज के प्रमुख क्षेत्र, नगर पालिका के समीप स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल परिसर में चोरों ने एक बार फिर अपनी गतिविधियाँ दिखाई हैं। इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर पैदा कर दी है। विनीत गुप्ता द्वारा बताया गया की चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना नगर के व्यापारियों और निवासियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा सवाल खड़ा करती है, खासकर तब जब ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया है। दुकानों के मालिकों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो पाया कि उनके दुकानों के ताले टूटे हुए थे और भीतर सामान गायब था।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बड़ी सावधानी से अपनी करतूत को अंजाम दिया था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पहले से ही इलाके की स्थिति से वाकिफ थे। पुलिस का मानना है कि चोरों ने दुकान के भीतर से कीमती सामान और नकदी चुराई है, हालांकि अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।