अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर प डी.ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावरमल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ साथ है अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया।

साइकिल रैली को वरिष्ठ नागरिक, पालकगण एवं विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई की उपस्थिति में फ्लैग दिखाकर रवाना किया गया। रैली की दूरी को बच्चों ने अति उत्साह के साथ पूर्ण किया गया । रैली को पूर्ण करने पर विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस रैली में शामिल बच्चों के प्रयास को सराहा है। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बतलाया कि रैली का आयोजन क्षेत्रीय निर्देशक (डी. ए. वी. संस्थान छत्तीसगढ़) श्री प्रशांत कुमार के निर्देश पर किया गया। प्राचार्य ने साइकिल रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता हैं एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। रैली को सफल बनाने में प्रमुख रूप से जफर अंजुम, अमित जायसवाल, दिवाकर दीक्षित, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिलीप प्रजापति के साथ समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।


जिला स्तर पर टीम द्वारा शिविर का आयोजन कर लोगों को लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। जिला अधिकारी एवं राष्ट्रीय बधिरता निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश चन्द्र मेश्राम के नेतृत्व में 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज में बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। जिसमें से 10 मरीजों को उच्च जांच के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले में बधिरता एवं श्रवण हानि को रोकना और इसके प्रभाव को कम करना है।


शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह,जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी,जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश गुप्त,श्रीमती शर्मिला गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास,जनपद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता,
श्रीमती सुनीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमुनीया उईके, जनपद सदस्य महेश्वर जगते, मंडल महामंत्री बासुदेव राय,महामंत्री सिद्धार्थ यादव, पार्षद विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता,धर्मप्रकाश केसरी,आकाश तिवारी, एवं सभी पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।