Fri. Oct 23rd, 2026

2025

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित।

बलरामपुर, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत डुमरखोरका के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वार कार्रवाई करते हुए निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है।

अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान डुमरखोरका का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

बलरामपुर जिला, रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है,

जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

नहर सफाई के नाम पर खानापूर्ति।वन संपदा की भी हो रही है चोरी।

रामानुजगंज। जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित भवानीपुर जलाशय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। नहर सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जबकि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, नहर निर्माण में उपयोग किए जा रहे वॉल स्टोन को मक्खन सिंह द्वारा डुमरिया कोचर पहाड़ से निकाला जा रहा है। वहां प्रतिदिन 20 से 25 मजदूर काम कर रहे हैं। यह पत्थर खदान से नहीं, बल्कि वन क्षेत्र से अवैध रूप से निकाला जा रहा है,

वन विभाग की आंखों में धूल झोंकर ठेकेदार द्वारा वन संपदा की भी खुली लूट कि जारही है। अवैध तरीके से निकाले गए पत्थरों का उपयोग नहर के किनारे में किया जा रहा है।

नहर सफाई के लिए शासन द्वारा लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन सफाई कार्य सिर्फ कागजों में दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई के नाम पर केवल ऊपरी सतह की मिट्टी हटाकर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि नहर की गहराई और चौड़ाई बढ़ाने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जलाशय और नहर दोनों की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भवानीपुर जलाशय योजना को भ्रष्टाचार से बचाया जा सके।

विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु वाक इन इंटरव्यू 10 अप्रैल को

बलरामपुर, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बलरामपुर में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत।

प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रशिक्षक (ट्रेनर) फैबरिकेशन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्निकल एवं जल वितरण संचालक के 1-1 पदों की पूर्ति हेतु अस्थायी भर्ती वॉक ईन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। वॉक ईन इंटरव्यू 21 मार्च 2025 को प्रातः 9ः30 बजे से परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी भेलवाडीह, चांदो रोड बलरामपुर में आयोजित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जिले के वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीवोव्ही डॉट ईन से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक आवेदन पत्र में अपना पूर्ण बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट,

हथियारबंद बदमाशों ने 20 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

बिहार के आरा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में, भोजपुर जिले के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के जेवरात लूट लिए। इस दुस्साहसिक वारदात को अपराधियों ने महज 20 मिनट में अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह बाइक सवार 6-7 बदमाश शोरूम में घुसे। अंदर जाते ही उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया और जेवरात लूटने लगे। इस दौरान किसी को भी फोन करने या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शोरूम के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। भोजपुर के एसपी ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी स्थानीय व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि लुटेरे सीधे कीमती जेवरात वाली जगह पर पहुंचे थे।

आरा में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। खासकर ज्वेलरी शोरूम और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपराधियों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना से ज्वेलरी कारोबारियों में गहरा आक्रोश और भय है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जारही है।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग के निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी।

बलरामपुर, जिला नगर सेनानी ने जानकारी दी है कि जिला सेनानी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के निष्प्रयोज्य भण्डारण सामग्रियों को 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे नगर सेना कार्यालय बलरामपुर स्थित होमगार्ड परिसर में नीलामी की जाएगी।

निष्प्रयोज्य सामग्रियों में होमगार्ड जवानों की वर्दी, बूट एंकल, जंगल बूट, डर्वी शू, शर्ट सफेद, फूलपेंट नीला, शर्ट टेरीकॉट, फूलपेंट टेरीकॉट, बरसाती मय टोपी, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, हाफ पैंट, मोजा नायलोन, कैप बैरेट उल, मोजा जोड़ उनी, कंबल, मच्छरदानी कॉटन, ग्राउण्ड शीट, ब्राउन पी.टी. शू, मच्छरदानी नायलोन, दरी, जर्सी नीली, नीली बड़ी दरी, शर्ट खखी कॉटन, बेल्ट लेदर काला, टोपी बैच, लेनियार्ड, केन, कंधा बैच, तगाड़ी, बेलचा साम्रगी की नीलामी एक ही लॉट में की जाएगी।

इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर सामग्रियों को देख सकेंगे।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग के निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी।

बलरामपुर, जिला नगर सेनानी ने जानकारी दी है कि जिला सेनानी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के निष्प्रयोज्य भण्डारण सामग्रियों को 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे नगर सेना कार्यालय बलरामपुर स्थित होमगार्ड परिसर में नीलामी की जाएगी।

निष्प्रयोज्य सामग्रियों में होमगार्ड जवानों की वर्दी, बूट एंकल, जंगल बूट, डर्वी शू, शर्ट सफेद, फूलपेंट नीला, शर्ट टेरीकॉट, फूलपेंट टेरीकॉट, बरसाती मय टोपी, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, हाफ पैंट, मोजा नायलोन, कैप बैरेट उल, मोजा जोड़ उनी, कंबल, मच्छरदानी कॉटन, ग्राउण्ड शीट, ब्राउन पी.टी. शू, मच्छरदानी नायलोन, दरी, जर्सी नीली, नीली बड़ी दरी, शर्ट खखी कॉटन, बेल्ट लेदर काला, टोपी बैच, लेनियार्ड, केन, कंधा बैच, तगाड़ी, बेलचा साम्रगी की नीलामी एक ही लॉट में की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर सामग्रियों को देख सकेंगे।

फाइलेरिया की दवा खिला ने के बाद तीन साल के मासूम की मौत

बलौदाबाजार। जिले के खपरीडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां फाइलेरिया की दवा खाने के बाद तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दवा लेने के बाद बच्ची को सिर में दर्द और उल्टी दस्त शुरू हो गया था। वहीं, मासूम के हाथ पैर में फफोले भी पड़ने लगा था। फिलहाल मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीत कुछ दिनों से गांव मितानिन समूह की ओर से फाइलेरिया से बचने के लिए दवाई का वितरण किया जा रहा है। परिजनों की मानें तो मितानिनों ने घर पर आकर उनकी तीन साल की बच्ची को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी। जबकि इस दौरान परिजन घर पर नहीं थे। बताया गया कि दवाई खाने के बाद बच्ची के सिर में दर्द शुरू हुआ, फिर धीरे धीरे शरीर में फफोले निकलने लगे। साथ ही उल्टी दस्त होने लगा।

बच्ची का हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्ची का बिगड़ते हालात को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।