Fri. Oct 23rd, 2026

2025

100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का

बलरामपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का द्वारा 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया गया।

डॉ. बसंत कुमार सिंह ने ओपीडी पहुंचकर दैनिक उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। तत्पश्चात पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच उन्होंने बच्चों के माताओं से बात कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को अस्पताल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्थित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डॉ. सिंह ने दवाई भंडारण कक्ष का जायजा लेते हुए दवा व आवश्यक उपकरणों का सही रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने 100 बिस्तरीय अस्पताल में आम जनता के सुविधा हेतु ओटी, ब्लड स्टोरेज सेंटर, डायलिसिस यूनिट जल्द चालू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डॉ. सिंह ने अपने औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी चिकित्सक व स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अन्दर व्यवस्था में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राज्य से होने वाले बाह्य मूल्यांकन हेतु तैयारी करने निर्देशित किया।

अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाने पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

खनन विभाग के द्वारा अवैध रूप से चिमनी ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के नारी में रिशु ब्रिक्स भठ्ठा संचालन और सेमरडीह में ललन ब्रिक्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उक्त दोनों ईंट भट्ठा का संचालक लंबे समय से अवैध रूप से किया जा रहा है।
जिस पर लोहरदगा खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद के द्वारा ईंट भट्ठा पर छापेमारी की गई और भठ्ठा मलिक नारी निवासी विवेक कुमार साहू और डटमा निवासी ललन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2025, कांड संख्या 12/ 25 बीएनएस की धारा 223, झारखंड खनिज समनुदान नियमावली 2014 के नियम 4 एंव 30 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त दोनों ईंट भठ्ठा अवैध रूप से बिना लाइसेंस का भठ्ठा संचालन को लेकर पूर्व में नोटिस देकर अवैध कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद भी कार्य अवैध कार्य लगातार जारी था और मिट्टी का खनन का जुर्माना लगाते हुए एक वर्ष का 54000 रॉयल्टी शुल्क सहित डीएमएफटी मैनेजमेंट शुल्क, पर्यावरणीय शुल्क लगाया गया था। परंतु राशि विभाग को जमा नहीं किया गया।

अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाने पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई


 

जानकारी के अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के नारी में रिशु ब्रिक्स भठ्ठा संचालन और सेमरडीह में ललन ब्रिक्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उक्त दोनों ईंट भट्ठा का संचालक लंबे समय से अवैध रूप से किया जा रहा है। 

जिस पर लोहरदगा खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद के द्वारा ईंट भट्ठा पर छापेमारी की गई और भठ्ठा मलिक नारी निवासी विवेक कुमार साहू और डटमा निवासी ललन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2025, कांड संख्या 12/ 25 बीएनएस की धारा 223, झारखंड खनिज समनुदान नियमावली 2014 के नियम 4 एंव 30 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त दोनों ईंट भठ्ठा अवैध रूप से बिना लाइसेंस का भठ्ठा संचालन को लेकर पूर्व में नोटिस देकर अवैध कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था।

इसके बावजूद भी कार्य अवैध कार्य लगातार जारी था और मिट्टी का खनन का जुर्माना लगाते हुए एक वर्ष का 54000 रॉयल्टी शुल्क सहित डीएमएफटी मैनेजमेंट शुल्क, पर्यावरणीय शुल्क लगाया गया था। परंतु राशि विभाग को जमा नहीं किया गया।

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर विकासखण्ड

बलरामपुर के ग्राम पंचायत चंपापुर के शासकीय

उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकान को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है। अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान चंपापुर का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन मार्च को।

ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन मार्च को।

बलरामपुर जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन ने जानकारी दी है कि उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाना है। जिसके तहत जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 23 मार्च 2025, दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजन किया जाएगा। शिक्षार्थी सुविधानुसार उक्त समय के भीतर आंकलन में सम्मिलित हो सकेंगे। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घण्टे का समय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा हेतु जिले में कुल 495 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा में 18286 महिला 9923 पुरुष कुल 28209 शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है। परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्रों के मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता नियुक्त कर लिया गया है।

परीक्षा के पूर्व ग्राम/वार्ड प्रभारी स्वयंसेवी शिक्षक की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत शिक्षार्थी के घर-घर संपर्क कर शिक्षार्थी का नाम, नामांकन क्रमांक, परीक्षा की तिथि समय व परीक्षा केन्द्र का नाम स्पष्ट लिखा हुआ शिक्षार्थी पर्ची का वितरण कराया जा रहा है साथ ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरा अवसर।

बलरामपुर जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि बलरामपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 19 मार्च 2025 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। स्थान जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में प्रातः 10 से 03ः30 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड तथा अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में फिल्ड ऑफिसर के 50 पद, कलेक्शन ऑफिसर के 10, सिक्योरिटी गार्ड के 100, लेडी गार्ड के 10, मार्केटिंग के 18, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02, कारपेंटर के 14 तथा असिस्टेंट सुपरवाईजर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

 

भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भगवानपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जब गांधीनगर और तुर्रापानी के निवासी युवक अपने वाहनों पर सवार होकर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी और बाइक दोनों ही तेज गति में थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से एक युवक ने इलाज के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई। वहीं,जबकि पीयूष रजक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भोली की शाम ही तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया था। मृतकों में एक वार्ड क्रमांक 3 की पूर्व कांग्रेसी पार्षद गीता रजक का रिश्तेदार था।एक अन्य युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे रायपुर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में थे और अचानक नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह भीषण टक्कर हुई।

कहीं पर रविना,कहीं पर रानी।साहब पर है भरपूर जवानी।

आशिक मिजाज शिक्षा अधिकारी। 

मीली जानकारी के अनुसार साहब विभागीय अधिकारी हैं जो कभी निलंबित भी हो चुके थे ।

कहानी कुछ इस प्रकार है की।

आशिक मिजाज अधिकारी” एक से संतुष्ट नहीं रहते,कई औरतों के साथ उनका अक्सर कोई न कोई चक्कर चलता रहता है, 

कई सालों से चल रहा है उनका अवैध संबंधों के बारे में खुलासा करते हुए एक व्यक्ति ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि।

इनकी जिंदगी में कई मोड़़ हैं – कहीं पर कोई रविना है, तो कहीं पर “रानी” के साथ अवैध संबंधों का सिलसिला कई सालों से चल रहा है।

बाबू के पद में क्या है झोल । कभी रेखा तो कभी काजोल

बताया गया कि इनका व्यवस्थापक एक जुगाड़ू बाबू है जोके साहब के सेवा में कभी रवीना तो कभी रेखा जैसी को पेश करते रहता हैं । 

मिली जानकारी के अनुसार,कई सालों से एक ही कार्यालय में कुंडली मारकर बैठा हुआ स्टे के नाम पर जुगाड़ू बाबू की मजबूरी है, या यूं कहें की पद पर बने रहने के लिए यह सेवा करना जरूरी है। ‌इसलिए साहब को खुश करने के लिए सेवा में कभी रेखा तो कभी काजोल जैसी को पेश करते रहता हैं ।

अब देखना यह है कि यह सिलसिला और कितने दिनों तक चलती है। अगले कड़ी का कीजिए इंतजार‌। साक्ष के साथ दिखाएंगे समाचार।

होली की शुभकामनाएं_ _ बुरा न मानो होली है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

बलरामपुर,राज्य में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए कक्षा 5वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक तथा कक्षा 8वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बलरामपुर -रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 2277 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, मोबाईल नम्बर 70001-61300 को नोडल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा मोबाइल नंबर 94255-85069 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।