

बलरामपुर जिले के,ग्राम पंचायत चुम रा में कुछ महीने पहले हुई भारी बारिश के कारण कोटा नाला से लगा हुआ मुख्य सड़क के एक बड़ा हिस्सा बह गई है,जिससे न केवल लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है,बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस सड़क का बह जाना चुम रा ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खासकर उन बच्चों के लिए, जो शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते थे,
अब उन्हे घरों में ही शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए,बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह सड़क ही उन्हें स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग था।आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता रेखा कुशवाहा ने बताया कि यह बच्चों के लिए एक बड़ा संकट है क्योंकि वे किराए के घरों में पढ़ाई कर रहे हैं,जहां उचित सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा,बच्चों के लिए मानसिक दबाव भी बढ़ गया है क्योंकि वे खुलकर खेल कूद नहीं पा रहे हैं और न ही किसी तरह की सामूहिक गतिविधियों का हिस्सा बन पा रहे हैं।
ग्रामीण असलम द्वारा बताया गया कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जैसे वाहन चालक,बच्चे,एवं पशु ,उन्होंने कहा इस बार बारिश के स्थिति में कई घरों को बह जाने की स्थिति उत्पन्न हो शक्ति है,और लोग अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पति विजय सिंह ने कहा कि,सरकार और स्थानीय प्रशासन इस प्रकार के संकटों का समाधान शीघ्रता से करें और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो न केवल बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा बल्कि ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में जान माल को भी नुकसान हो सकता है ।

