Sun. Jun 7th, 2026

अंधविश्वास के चलते चाचा ने की भतीजी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चक्कर में अपनी ही भतीजी की निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राम प्रसाद नाग ने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की तीन वर्षीय बेटी खुशी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास में इतना अंधा हो गया था कि उसने मासूम बच्ची को बलि चढ़ाने जैसा जघन्य अपराध कर डाला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा राम प्रसाद नाग को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांववालों का कहना है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की आड़ में इस तरह की घटनाएं पहले भी सुनने में आई हैं, लेकिन इतनी निर्दयता से किसी मासूम की बलि चढ़ाने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस व प्रशासन लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और जागरूक होने की अपील कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।