Fri. Oct 23rd, 2026

NEWS DESK

स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।

इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

बिहार से 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार एमसीबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थी- सूरज लाल सिंह निवासी- झुमरियापारा, शिवपुर थाना-खडगंवा जिला एमसीबी (छ.ग.) का थाना आकर आवेदन दिया की 5 दिसम्बर 2024 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपने आप को जियो कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा की आप के मोबाइल नम्बर को 4 जी से 5 जी नेटवर्क में एक्टिव करने और कंपनी का कॉल आने पर 1 दबाने का झांसा देकर 5 दिसम्बर 2024 से 7 जनवरी 2025 के बीच प्रार्थी- के सेन्ट्रल बैंक के खाते से कुल 9,07,012 ( नौ लाख सात हजार बारहरूपये) ट्रांजेक्शन कर फ्रॉड कर लिया गया।

प्रार्थी -की रिपोर्ट पर थाना खडगंवा के अप.क्र 302/24 धारा 318 ( 4 ) बीएनएस एवं 66 (डी) आई. टी. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण की गहन जांच की गई
जांच में पाया गया की प्रार्थी के सिम को हैक
कर ई-सिम के माध्यम से पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से गहन विश्लेषण किया गया एवं पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात सायबर अपराधियों की पतासाजी कर जिला जमुई बिहार के साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय( जमुई बिहार से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड )पर सायबर अपराधियों को (छत्तीसगढ़) लाया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाईल और डेबिट कार्ड को जप्त कर उनके खातो को फ्रिज कराया गया है। आरोपियों द्वारा अन्य राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में भी अपराध घटित किया गया है। आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार हुए आरोपी
1- अमेष कुमार दास आ. लखन दास उम्र करीब 22 वर्ष निवासी-ग्राम- चौफला थाना -चन्द्रमण्डी जिला- जमुई बिहार

2- राजेश वास आ.लखन दास उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी -ग्राम -चौफला थाना -चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार

जप्त मशरूका.

(1) 02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट कीमत लगभग 60000/ रुपये

(2.) डेबिट कार्ड 02 नग

(3) सिम कार्ड 04 नग

ज्ञात हो कि पूर्व में भी सायबर टीम कर चुकी है कार्यवाही.

 

प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों का पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

आगामी दिवस में होंगे ये कार्यक्रम आयोजित

तातापानी महोत्सव के अंतिम दिवस 16 जनवरी को भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही भिलाई की इंडियन रोलर म्यूजिक बैंड भी कला की छटा बिखेरेंगे

तातापानी महोत्सव बना सर्वधर्म समभाव का प्रतीक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

बलरामपुर ,मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे। यह महोत्सव सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बनकर उभरा, जहां हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए।

सर्वधर्म समभाव की अद्भुत मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि आज 300 बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देता है। इस सामूहिक विवाह में 291 जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ हुआ। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना ने कराया, जबकि आठ जोड़ों ने क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे के प्रति वफादारी का वचन लिया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी सहारा

कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता दी गई। आज मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और इस योजना की मदद से मेरा विवाह संपन्न हुआ। जॉनसन तिर्की, रिंता केरकेट्टा और अल्ताफ खान के परिवारों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उनकी जरूरतों को पूरा करने का अनूठा प्रयास है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री श्री रामविचार नेताम, अनेक जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से श्री अमरेश्वर महाराज जी ने नवदंपतियों को मंत्रों उपचार से विवाह संपन्न करा कर कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।

मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा

बलरामपुर,मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भी प्रदेश में बम्पर धान उत्पादन हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि धान खरीदी समाप्त होने के सप्ताह भर के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त अंतरित कर दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 की अंतर की राशि सुशासन दिवस यानी 25 दिसंबर 2023 को किसानों के खातों में अंतरित की गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी किसानों को समय पर भुगतान कर उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

अंजुमन कमेटी (मुस्लिम समाज) ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को किया सम्मानित।

बलरामपुर जिले के रामानुगंज में स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामानुगंज के जामा मस्जिद के सामने आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवम स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को गुलदस्ता एवम शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

शिक्षक यूनुस खान ने रमन अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा, नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल ने सदैव समाज के हर वर्ग का सम्मान किया है और विकास कार्यों में निष्पक्षता बरती है। उनकी कार्यशैली से रामानुगंज का सर्वांगीण विकास हुआ है। सम्मान ग्रहण करने के बाद रमन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुस्लिम समाज द्वारा मुझे इस प्रकार का सम्मान दिया गया। मैं हमेशा सभी धर्मों और समाज के लोगों के साथ समानता का व्यवहार करता रहा हूं और आगे भी रामानुगंज के विकास के लिए समर्पित रहूंगा। आप सभी का सहयोग ही मेरी प्रेरणा है। सम्मान समारोह के दौरान, रमन अग्रवाल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। सफाई व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, सड़कों का निर्माण और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसी योजनाओं के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ मुस्लिम समाज के सदर जनाब मोहम्मद रागिब खान ने कहा कि रमन अग्रवाल जैसे नेता समाज में समरसता और प्रगति के प्रतीक हैं। हम आशा करते हैं की आने वाले भविष्य में भी इसी तरह नगर वासियों एवं मुस्लिम समाज के प्रति अग्रसर रहेंगे ।
यह सम्मान समारोह रामानुगंज की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण था, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुस्लिम समाज से मो. रागिब खान (अध्यक्ष) मुस्लिम समाज रामानुजगंज,खलीक अहमद,बिलाल अंसारी, जसीम मंसूरी, मनउवर हाशमी, फिरोज रहमान
जहांगीर खान,जमरूद्दीन मंसूरी, इम्तियाज़ खान (बड़कू),महबूब खान, नईम मंसूरी, महमुद खलीफा, डॉ रियाज अहमद, दो नियाजउद्दीन अंसारी, एजाज अंसारी, तौकीर रजा, सद्दाम मंसूरी, सर सोहराब खान, शाईद आलम, नौशाद खलीफा,युनुस खान, नायब सदर कदम अंसारी नूरजमा खान,मेराज अंसारी,शाहिद, एवं भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में 172 करोड़ 83 लाख रुपए के197 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बलरामपुर , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में विभिन्न विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण अंतर्गत 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए लागत राशि के 58 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 04 विकास कार्य लागत राशि 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 06 विकास कार्य लागत राशि 01 करोड 45 लाख 75 हजार रुपए, जनपद पंचायत राजपुर के 02 कार्य लागत राशि 40 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 45 विकास कार्य लागत राशि 7 करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपए, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के लागत राशि 04 करोड़ 31 लाख रूपये के 01 कार्य शामिल है।
भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 129 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 139 विकास कार्य शामिल है। जिसमें ग्रामिण यांत्रिकी सेवा के 05 विकास कार्य लागत राशि 03 करोड़ 80 लाख रुपए 70 हजार, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 12 विकास कार्य लागत राशि 46 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग बलरामपुर के 05 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 14 विकास कार्य लागत राशि 23 करोड़ 35 लाख, पीएमजीएसवाई राजपुर के 26 विकास कार्य लागत राशि 37 करोड़ 04 लाख 25 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 20 विकास कार्य लागत राशि 02 करोड़ 09 लाख 15 हजार रुपए, जनपद पंचायत बलरामपुर में राशि 02 करोड़ के 68 लाख 87 हजार के 23 विकास कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पुजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे विवाह में सम्मलित होंगे। तत्पश्चात् विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्याे के प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रवास पर नगरीय क्षेत्र में डायवर्सन मार्ग निर्धारित

बलरामपुर. मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन बनाया गया है। जिसके तहत बड़कीमहरी तिराहा से संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक 14 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मालवाहकों एवं चार पहिया वाहनों को पूणतः प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग व्यवस्था के तहत बड़कीमहरी तिराहा से जिला कार्यालय भवन तक के लिए मार्ग बड़कीमहरी तिराहा-दहेजवार-संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्धारित किया गया है।

मिक्सर में फंसकर हुई एक और युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार,रामपुरा नगर के समीप ग्राम खिमला में विद्युत पावर प्लांट कंपनी, ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्युत प्लांट का निर्माण कार्य जारी है इसी के तहत कंपनी द्वारा निर्माण कार्य का पेटी कांटेक्ट के आधार पर कई कंपनियों को ठेका दिया जाकर कार्य करवाया जा रहा है इसी के तहत कार्य करने वाली आईटीआई कंपनी में कार्यरत शिवपुरी के युवक जितेंद्र पिता जगदीश परिहार आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम काकड़ जिला शिवपुरी के कार्य के दौरान

मिक्सर मशीन में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल होकर उसको रामपुरा हॉस्पिटल जहां से उसे नीमच रेफर किया गया नीमच से उसको उदयपुर रेफर किया गया जहां पर इलाज के दौरान उक्त युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसका पीएम उदयपुर हॉस्पिटल में किया गया रहस्यमय तरीके से हुई युवक की मौत पर कई सवालिया निशान लग रहे हैं बताया जाता है कि कार्य के दौरान कई मजदूर की मौत रहस्यमय और दर्दनाक रूप से होने के बावजूद भी आज तक उनका पता ही नहीं चला ऐसे में युवक के मशीन में आने से

सीतापुर BEO के साथ रिश्वत के आरोप में तीन गिरफ्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर खंड शिक्षा अधिकारी  कार्यालय मिली जानकारी अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस (BEO) पर छापा मारा। इस कार्रवाई में बीईओ मिथलेश सिंह सेंगर, बड़े बाबू राजकुमार पैंकरा और एक शिक्षक अनुराग बराई को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

सीतापुर के शिक्षक चमर साय की शिकायत पर ACB ने फोन कॉल से रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर टीम शुक्रवार को कार्रवाई के लिए सीतापुर पहुंची। केमिकल लगे 15 हजार रुपये के नोट को शिक्षक ने बीईओ कार्यालय में दिया। ACB की टीम ने छापा मारकर BEO मिथलेश सिंह सेंगर, लिपिक राजकुमार पैकरा एवं शिक्षक अनुराग बराई को धर दबोचा।
एसीबी की टीम ने सर्किट हाउस में तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, तीनों पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप है। मामले की जांच जारी है और एसीबी जल्द ही इस पर विस्तृत रिपोर्ट पेश कर सकती है।