Fri. Oct 23rd, 2026

NEWS DESK

कलेक्टर ने मेडिकल मोबाईल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयुष विभाग द्वारा संचालित मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करते हुए  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मेडिकल मोबाईल यूनिट के द्वारा निर्धारित दिवसों में जिले के चिन्हांकित ग्राम में जाकर ग्रामीणों को ईलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल मोबाईल यूनिट विकासखंड कुसमी अंतर्गत सोनबरसा, नवाडीहकला, बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत सीतारामपुर पारा, कण्डा, चिलमा, दहेजवार, तुराडीह, टांगरमहरी ग्रामों को कवर करेगी।

।त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

बलरामपुर .त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए आरक्षण की कार्यवाही जिा पंचायत के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से किया गया।
जिला पंचायत सदस्य हेतु आरक्षण क्षेत्र क्रमांक-1 कोगवार अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-2 सरना हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-3 सुलसुली हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-4 सनावल हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-5 नवाडीह हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-6 विजयनगर अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-7 खोभी(कपिलदेवपुर) हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-8 तातापानी हेतु अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-9 चांदो हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 नटवरगर हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 शंकरगढ़-01 हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 01 मोबाइल मेडिकल युनिट बलरामपुर में तथा 02 मोबाइल मेडिकल यूनिट रामानुजगंज क्षेत्र में चलाया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा महीने में 24 दिन शहर के विभिन्न वार्डों में सुबह 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुशल चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एवं स्टाफ नर्स की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का जांच, खून जांच की जाती है। इसके साथ 170 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। जिसे डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
बलरामपुर एमएमयू के माध्यम से अब तक 381 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 24 हजार 754 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 हजार 77 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। साथ ही 5 हजार 339 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया जा चुका है। इसी प्रकार रामानुजगंज में संचालित 02 एमएमयू से अब तक 502 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 34 हजार 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 30 हजार 603 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण तथा 7605 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया गया।

संस्कार भारती के द्वारा तीन दिवसीय नाट्‍य कार्यशाला का आयोजन

कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती
जिला इकाई बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा स्थानीय रामानुजगंज के आमंत्रण धर्मशाला में तीन दिवसीय थिएटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कला साधक और विचारक ही समाज का निर्माण कर सकते हैं —बजरंग मुनि
बच्चों और युवाओं में अभिनय की अपार संभावनाएं होती है, उन्हें मंच प्रदान करने के लिए संस्कार भारती की रामानुजगंज – बलरामपुर इकाई के द्वारा तीन दिवसीय नाटक की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी, ज्ञान यज्ञ परिवार के संस्थापक बजरंग मुनि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुनील गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल अग्रवाल, संस्कार भारती के पवन कुमार पाण्डेय,महामंत्री मनोज तिवारी, जिला सह महामंत्री दिवाकर मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष अंजय मेहता, कोषाध्यक्ष उज्जवल तिवारी, उपाध्यक्ष राजदेव यादव ,प्रशिक्षक डॉ. आनंद कुमार एवं अधिक संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक उपस्थित रहे। अपने आशीष वचन में मुनि जी ने कहा कि विचारक और कलाकार ही समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकता है. कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई परंतु विचारों ने अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाई इस कड़ी में मुनि जी ने संस्कार भारती के सभी सदस्यों की प्रशंसा की और कहा कि अपने समाज निर्माण में निरंतर कार्य करते रहें जिस स्तर तक का सहयोग होगा मैं आप सबके साथ हूं और आपकी इस कार्य की प्रशंसा करता हूं। आगे मुनि जी ने कहा कि आप समाज कार्य में लगे हैं कई तरह की कठिनाइयां आएंगी लेकिन आप अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखेंगे एक समय ऐसा आएगा कि आपके कार्य से समाज के लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभायेगी।
अगली कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती के पवन कुमार पांडे के द्वारा विगत 12 वर्षों से क्षेत्र में कला के सृजन के लिए कार्य किया जा रहा है सर्वप्रथम मेरे आवास के ऊपर ही संगीत प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ और आज यहां इतने लोग जुड़े हैं या देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है।
इस आयोजन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रामानुजगंज, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल रामानुजगंज,रामचंद्रपुर कलिकापुर ,तातापानी, आरागाही और चलगली से व्यास जायसवाल ,दीपक सिंह उपस्थित हुए।

उद्घाटन समारोह के उपरांत डॉ. आनंद कुमार के द्वारा छात्रों और युवाओं को रंगमंच का प्रशिक्षण प्रदान किया।

आभार प्रदर्शन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अंजय मेहता ने किया।

सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली और झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
कन्हर नदी पर छत्तीसगढ़ के धौली और झारखंड के बालचौरा गांव के बीच पुल के निर्माण से वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर तहसील के अनेक गांव सीधे झारखंड से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खरीदारी, इलाज और विभिन्न कार्यों से रोजाना गढ़वा एवं नगर उटारी जाने वालों की सफर की दूरी आधी हो जाएगी। अभी धौली से सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 55 किलोमीटर हो जाएगी। सनावल क्षेत्र के लोगों को अभी नगर उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी घटकर आधी यानि 35 किलोमीटर हो जाएगी। वाड्रफनगर क्षेत्र के लोग अभी रामानुजगंज और उत्तरप्रदेश होकर झारखंड जाते हैं। कन्हर नदी पर पुल के चालू हो जाने पर वे बहुत कम दूरी तय कर सीधे झारखंड पहुंच सकेंगे।

नगर पालिका के गठन एवं मंत्री जी के आगमन पर रामानुजगंज में खुशी की लहर, लेकिन कइ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष।

रामानुजगंज नगर पालिका बनने के उपलक्ष्य में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा जब छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राम विचार नेताम ने रामानुजगंज नगर पालिका परिषद का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा मंत्री राम विचार नेताम जी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी ने अपने आगमन पर नगर को कई विकास योजनाओं की सौगात दी, जिससे नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

लेकिन, इस खुशी के साथ ही नगर में भाजपा के कइ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी भी देखने को मिली। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए कठिन संघर्ष किया और विधानसभा में जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की, उन्हें अब उपेक्षित किया जा रहा है। उनकी शिकायत यह है कि अब पार्टी के भीतर ऐसे लोग अहम पदों पर काबिज हो रहे हैं, जो पहले मंत्री जी के प्रति निष्ठावान नहीं थे और जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। ऐसे लोग अब मंत्री जी के प्रिय बन गए हैं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। नगर के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “जो लोग कल तक मंत्री जी के खिलाफ थे और जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे, वे आज मंत्री जी के करीबी बन गए हैं। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है, क्योंकि हम लोगों ने पार्टी के लिए कठिन संघर्ष किया और अब हम लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।”सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो, नगर पालिका का गठन और मंत्री जी का आगमन नगर के विकास के लिहाज से सकारात्मक पहलू हो सकता है, लेकिन कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी और असंतोष को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे, यह सवाल प्रमुख है। भाजपा के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है, क्योंकि एकजुटता ही पार्टी की सफलता की कुंजी रही है,

आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री जी अपनी नीतियों और योजनाओं के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने में कितने सफल होते हैं। भाजपा के भीतर इस समय जो असंतोष और नाराजगी का माहौल बना है, वह क्या मंत्री जी की नेतृत्व क्षमता के लिए एक चुनौती बनेगा, या वे इस स्थिति को सुलझाकर पार्टी को एकजुट कर पाएंगे, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

नगर पालिका के गठन एवं मंत्री जी के आगमन पर रामानुजगंज में खुशी की लहर, लेकिन कइ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष

नगर पालिका के गठन एवं मंत्री जी के आगमन पर रामानुजगंज में खुशी की लहर, लेकिन कइ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोषरामानुजगंज नगर पालिका बनने के उपलक्ष्य में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा जब छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राम विचार नेताम ने रामानुजगंज नगर पालिका परिषद का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा मंत्री राम विचार नेताम जी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी ने अपने आगमन पर नगर को कई विकास योजनाओं की सौगात दी, जिससे नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
लेकिन, इस खुशी के साथ ही नगर में भाजपा के कइ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी भी देखने को मिली। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए कठिन संघर्ष किया और विधानसभा में जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की, उन्हें अब उपेक्षित किया जा रहा है। उनकी शिकायत यह है कि अब पार्टी के भीतर ऐसे लोग अहम पदों पर काबिज हो रहे हैं, जो पहले मंत्री जी के प्रति निष्ठावान नहीं थे और जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। ऐसे लोग अब मंत्री जी के प्रिय बन गए हैं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। नगर के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “जो लोग कल तक मंत्री जी के खिलाफ थे और जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे, वे आज मंत्री जी के करीबी बन गए हैं। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है, क्योंकि हम लोगों ने पार्टी के लिए कठिन संघर्ष किया और अब हम लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।”सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो, नगर पालिका का गठन और मंत्री जी का आगमन नगर के विकास के लिहाज से सकारात्मक पहलू हो सकता है, लेकिन कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी और असंतोष को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे, यह सवाल प्रमुख है। भाजपा के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है, क्योंकि एकजुटता ही पार्टी की सफलता की कुंजी रही है,
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री जी अपनी नीतियों और योजनाओं के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने में कितने सफल होते हैं। भाजपा के भीतर इस समय जो असंतोष और नाराजगी का माहौल बना है, वह क्या मंत्री जी की नेतृत्व क्षमता के लिए एक चुनौती बनेगा, या वे इस स्थिति को सुलझाकर पार्टी को एकजुट कर पाएंगे, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में नीलगाय हत्या का मामला, 9 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम इंदरपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा नीलगाय की हत्या करने और उसके मांस को आपस में बांटने का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आने पर क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रामानुजगंज लाकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम इंदरपुर के कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से नीलगाय का शिकार कर उसकी हत्या कर दी और मांस को आपस में बांट लिया। इस घटना के बारे में जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली, तो रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान वहां से नीलगाय का कटा हुआ सिर, कुछ तार और एक बाइक भी बरामद की गई।
फॉरेस्ट रेंज के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध शिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी के बाद, वन विभाग ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है
और उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आरोपी ठेकेदार के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क किनारे पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है। 
दरअसल, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर है। वहीं अब इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ भाजपा में विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Version 1.0.0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इस प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी. छत्तीसगढ़ में जहां मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है.

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को सौंपा गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही गुजरात के लिए भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि विनोद तावड़े, जो महाराष्ट्र से आते हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और वह राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं. तावड़े 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.