Fri. Oct 23rd, 2026

NEWS DESK

जय बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान देशभर में होगी शुरू

मीली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुक्रवार से देशभर में शुरू होने जा रहा है. यह अभियान 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर खत्म होगा. पहले यह अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते इसे टाल दिया गया था.

साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने 26 और 27 दिसंबर को विशेष अधिवेशन रखा था. 26 दिसंबर को अधिवेशन शुरू हुआ, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद इसे रद्द कर दिया गया और अभियान की तारीख आगे बढ़ा दी गई.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि यह अभियान महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए है. इसके तहत हर जिले, ब्लॉक और राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर यह अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है. अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में यह भी तय हुआ कि 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू की जाएगी. इस यात्रा को एक साल तक चलाने की योजना है.

अलग अलग मामलों में 374 बोरी अवैध धान जब्त

सूरजपुर जिले में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में निरन्तर अवैध धान को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसीलदार लटोरी के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व एवं सूरजपुर मंडी के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कल्याणपुर के मनोहर जायसवाल के पास अवैध रूप से संग्रहित 214 बोरे धान वजन 86 क्विंटल अनुमानित , श्रीमती प्रीति जायसवाल पति दिनेश जायसवाल के पास 250 बोरे वजन 100 क्विंटल लगभग जब्त किया गया है। ग्राम कल्याणपुर में गुलजारी जायसवाल के मकान में धान का अवैध भंडारण की आशंका पर मकान को सील किया गया। इसी क्रम में लटोरी के मीना सोनी पति प्रमोद सोनी के दुकान से भी 110 बोरे वजन 44 क्विंटल धान जब्त किया गया।

मंत्री राम विचार नेताम जी का कार्यक्रम किया गया निरस्त।

माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति,
अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान
कल्याण विभाग का दिनांक 03.01.2025 एवं 04.01.2025 का प्रवास कार्यक्रम
अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
माननीय मंत्री जी की आगामी कार्यक्रम की सूचना पृथक से दी जावेगी ।

तातापानी महोत्सव 2025 विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

तातापानी महोत्सव 2025। विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

बलरामपुर,जिले के सभी पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम(समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरूवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किराए के घर में पढ़ाने को मजबूर, डर के साए में ग्रामीण।

oplus_1024
oplus_1024

बलरामपुर जिले के,ग्राम पंचायत चुम रा में कुछ महीने पहले हुई भारी बारिश के कारण कोटा नाला से लगा हुआ मुख्य सड़क के एक बड़ा हिस्सा बह गई है,जिससे न केवल लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है,बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस सड़क का बह जाना चुम रा ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खासकर उन बच्चों के लिए, जो शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते थे,
अब उन्हे घरों में ही शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए,बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह सड़क ही उन्हें स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग था।आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता रेखा कुशवाहा ने बताया कि यह बच्चों के लिए एक बड़ा संकट है क्योंकि वे किराए के घरों में पढ़ाई कर रहे हैं,जहां उचित सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा,बच्चों के लिए मानसिक दबाव भी बढ़ गया है क्योंकि वे खुलकर खेल कूद नहीं पा रहे हैं और न ही किसी तरह की सामूहिक गतिविधियों का हिस्सा बन पा रहे हैं।
ग्रामीण असलम द्वारा बताया गया कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जैसे वाहन चालक,बच्चे,एवं पशु ,उन्होंने कहा इस बार बारिश के स्थिति में कई घरों को बह जाने की स्थिति उत्पन्न हो शक्ति है,और लोग अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पति विजय सिंह ने कहा कि,सरकार और स्थानीय प्रशासन इस प्रकार के संकटों का समाधान शीघ्रता से करें और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो न केवल बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा बल्कि ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में जान माल को भी नुकसान हो सकता है ।

हजारों लोगों को करोड़ों रुपए ठगी कर फरार।

बैकुंठपुर जिले में सैनलुकर कंपनी ने हजारों लोगों को झांसे में ले करोड़ों रुपए की ठगी कर ली है दरअसल कंपनी अधिक मुनाफे का झांसा देकर ऐप के माध्यम से रुपए लगवाती थी । रुपए के लालच में लोग कंपनी में रुपए लगाते गए । लेकिन सैनलुकर कंपनी की कथित मालिक कैथरीन ने कुछ दिन पहले कंपनी और ऐप को बंद कर दिया । जिसके बाद से कंपनी में रुपए लगाने वाले लोग परेशान है वही पीड़ितों ने बैकुंठपुर थाना सहित कोरिया एसपी को ज्ञापन सौंपकर सैनलुकर कंपनी और कंपनी की कथित मालिक कैथरीन पर कार्यवाही करने और लोगों के रुपए की वापसी की मांग की है,कंपनी में ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि शुरुवात में कंपनी में लगाए रुपए वापस हुए जिसके झांसे में आकर लोगों ने कंपनी के एप में दिए बार कोड के माध्यम से रुपए लगाते चले गए । लेकिन बीते 15 दिन पहले कंपनी सहित कंपनी का एप बंद हो गया है जिससे लोग परेशान है और डूबे रुपए के वापसी के लिए थाना और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है । ठगी का शिकार हुए लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे है जल्द से जल्द कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाए ताकि लोगों का रुपए मिल सके ।

तेंदुए और भालू की खाल बरामद: पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ जारी।

संतोष पांडेय, फॉरेस्ट द्वारा बताया गया कि। वाइल्ड लाइफ उड़नदस्ते की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है

फॉरेस्ट टीम ने रामानुजगंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुआ और भालू की खाल बरामद हुई है. फॉरेस्ट टीम के मुताबिक तस्करों को रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के पल्टन घाट के पास से पकड़ा गया है. टीम ने दोनों तस्करों को घेरबंदी कर दबोचा. तस्करों के पास से बाइक और स्कूटी भी बरामद की है.

 

पकड़े गए एक आरोपी अनिल कुमार जो ग्राम बभनी यूपी का रहने वाला खुद को बता रहा है. दूसरे आरोपी रामबचन जो ग्राम पंचायत पुरानडीह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुए की दो और भालू की एक खाल बरामद हुई है.

आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की 1972 की धारा 2,9,50 और 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

खेत में मिली नवजात बच्ची,हॉस्पिटल में देखने पहुंचे विधायक,,

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पेटला अंतर्गत कोयला पानी के खेत में एक नवजात बच्ची को किसी ने मिट्टी के नीचे दबा कर रख दिया था,इसकी जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक ‌बच्ची के रोने की आवाज आई तभी बच्चों ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पेटला के हॉस्पिटल स्टाफ को बुलाया ,स्टाफ नर्स ने तत्काल बच्ची को निकाल कर,सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां बच्ची की हालत स्थिर है,,जैसे ही इस बात की जानकारी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को मिली तत्काल हॉस्पिटल पहुंच कर बच्ची को देखा और उसके सेहत के बारे में जानकारी लिया,,बच्ची फिलहाल सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में हैं,जहां उसका उपचार एवं देख रेख हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है,,