Fri. Oct 23rd, 2026

पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

रामानुजगंज। धान बिक्री की राशि भुगतान एवं किसान ऋण प्रकरणों के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उनकी प्रमुख दो मांगें हैं, जिसमें वर्ष 2025-26 में बेचे गए धान की राशि का भुगतान शीघ्र कराने तथा किसानों के फर्जी केसीसी ऋण प्रकरणों को समाप्त करने की मांग शामिल है। किसानों के अनुसार उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर 9 जून 2026 को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा था।
इसके बाद 17 जून 2026 से किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अधिकृत शाखा रामानुजगंज के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल प्रारंभ की थी। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया, लेकिन उनका कहना है कि अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।
किसानों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कई किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इलाज, कृषि कार्य एवं घरेलू आवश्यकताओं के लिए उनके पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। साहूकारों से कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान आर्थिक दबाव में हैं। धान बिक्री की राशि नहीं मिलने से उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नरेंद्र सिंह सहित किसानों ने बताया कि धान बिक्री की राशि लेने के लिए वे शपथ पत्र देने को भी तैयार हैं। यदि भविष्य में किसी प्रकार का आरोप प्रमाणित होता है तो वे राशि वापस करने के लिए भी सहमत हैं।
किसानों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि धान बिक्री की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा किसानों के केसीसी ऋण संबंधी मामलों का निराकरण किया जाए। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में किसानों ने पुनः अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल करने की बात कही है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

29 व 30 जून को घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम।

बलरामपुर, रामानुजगंज जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अंतर्गत आज तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में स्वयं बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनुज टोप्पो एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद रहे।

 

भारत को पोलियो-मुक्त अभियान के अंतर्गत आज जिले के 693 पोलियो बूथों पर 1386 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी दलों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 07 हजार 731 बच्चों को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सहयोगी विभागों की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी टीमों को बूथों पर निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें दवा पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड से हटाया जा सकता है नाम।

बलरामपुर, रामानुजगंज जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन कार्डों में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का लाभ प्राप्त नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 66806 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है।
खाद्य अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराकर शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारी शासन की वेबसाइट https://epos.cg.gov.in/SRC_Trans_Int एवं https://fcs.cg.gov.in/citizen/ पर अपना राशनकार्ड नंबर डालकर ई-केवाईसी हेतु शेष सदस्य का नाम देख सकते हैं|
उन्होंने जानकारी दी है कि सभी पीडीएस दुकानों में ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है और जिन राशन कार्ड धारियों ने अपना या अपने परिवार का ई-केवाईसी नहीं करवाया है वे संबंधित पीडीएस दुकानों में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अन्यथा खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।

अतिथि शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित।

बलरामपुर, रामानुजगंज शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह, रामानुजगंज, कुसमी, शंकरगढ़, वाड्रफनगर एवं राजपुर में अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई पैटर्न के अंतर्गत अतिथि शिक्षक पीजीटी, टीजीटी तथा गैर शैक्षणिक पदों पर अस्थायी व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.balrampur.gov.in , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है साथ ही संबंधित विद्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।

बलरामपुर 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान।

बलरामपुर, रामानुजगंज कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। जिसका उद्देश्य जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर भारत की पोलियो-मुक्त बनाए रखना तथा बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
जिले में अभियान के प्रथम दिवस 28 जून 2026, रविवार को निर्धारित 693 पोलियो बूथों पर 1386 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी दलों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेंगी। अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 07 हजार 731 बच्चों को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और पोलियो की दो बूंद जीवन की खुराक पिलाकर उन्हें सुरक्षित भविष्य दें। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था, जो देश की एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। भारत पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो मुक्त है, वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप (आईईएजी) की अनुशंसा के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, 20 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज। धान बिक्री की राशि का भुगतान नहीं होने और फर्जी केसीसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 20 जून से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी प्रशासन को दी है।
पीड़ित किसानों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि उनकी प्रमुख मांगों में वर्ष 2025-26 में धान बिक्री की राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाना तथा फर्जी केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करना शामिल है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि किसानों द्वारा 17 जून 2026 से सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 20 जून 2026 शनिवार को सुबह 11 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामानुजगंज के सामने सामूहिक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।
किसानों ने आंदोलन के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर धान की राशि भुगतान कराने और फर्जी केसीसी मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी रामानुजगंज को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। अब किसानों के आंदोलन को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धीमी गति वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,

बलरामपुर, रामानुजगंज लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक-लिस्ट करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।
बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण, सड़क एवं भवन निर्माण तथा विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, वनमंडलाधिकारी श्री आलोक बाजपेई, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सचिव श्री बंसल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों से समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने बलरामपुर-रामानुजगंज-सनावल, कामेश्वरनगर, कपिलदेवपुर, गणेशमोड़, जनकपुर, रमेशपुर-शंकरपुर, चंपा से बादा तथा कुसमी-कोरंधा मार्ग सहित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय भवनों, अधोसंरचना परियोजनाओं और शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की।

राष्ट्रीय राजमार्ग-343 और कंठी घाट का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के पश्चात लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 एवं कंठी घाट में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के पूर्व नाली निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित न हो।

उन्होंने सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखने कहा। उन्होंने कहा कि मजबूत और सुरक्षित सड़कें आमजन की सुविधा एवं यातायात सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

सचिव के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर शासन की मंशा के अनुरूप समय पर जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन।

रांची,माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 25 एवं 26 जुलाई 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को विवाह के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा समय एवं संसाधनों की बचत करना है।

इस संबंध में 14 जून 2026 को लेफ्ट फ्रंट होटल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कोर कमेटी का विस्तार किया गया।
बैठक में संरक्षक मंडल में रविंद्र प्रताप सैनी (टाटा जमशेदपुर), प्रमोद भगत (टाटा), उदय मालाकार (रामगढ़), बसंत मालाकार (बरही), शशि मालाकार को शामिल किया गया। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में कामाख्या भगत, राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में जितेंद्र मालाकार, बरही संगठन मंत्री सुरेंद्र मालाकार, पलामू से राजेंद्र मालाकार एवं पिंटू मालाकार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास मालाकार उर्फ विक्की, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद मालाकार (हजारीबाग झलको), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मालाकार (बरकट्ठा) सहित कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उदय मालाकार, संरक्षक मनु भगत (कोडरमा), राष्ट्रीय सदस्य वीरेंद्र जी (गुमला), रवि मालाकार (हजारीबाग), राष्ट्रीय सचिव मंटू मालाकार (गढ़वा) सहित अन्य समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। फाउंडेशन के संस्थापक प्रकाश मालाकार ने बताया कि
परिचय सम्मेलन में माली, मालाकार समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। पंजीयन के लिए आवेदन फार्म में नाम, माता-पिता का नाम, गोत्र, जन्मतिथि, ऊंचाई, व्यवसाय, आय, पता एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी देनी होगी। बाहर से आने वाले समाज बंधुओं के ठहरने की भी उचित व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी।
संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद भगत ने बताया कि
संगठन ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। साथ ही विवाह संबंध तय करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी की जांच करने की सलाह दी गई है।

संपर्क:
प्रकाश मालाकार (संस्थापक) – 9713423708
विनोद भगत (राष्ट्रीय अध्यक्ष) – 9431103869

धान बिक्री राशि भुगतान एवं फर्जी केसीसी मामले को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन ।

रामानुजगंज। धान बिक्री की राशि का भुगतान नहीं होने तथा किसानों के फर्जी केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम से अपनी दो प्रमुख मांगों को रखा गया है। ज्ञापन में किसानों ने धान बिक्री वर्ष 2025-26 की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने तथा फर्जी केसीसी मामले का निराकरण कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मांगों के निराकरण के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने हेतु 17 जून 2026, बुधवार से सुबह 10 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज के सामने समस्त प्रभावित किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी रामानुजगंज एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज के शाखा प्रबंधक को भी सूचना दी गई है।
अब देखना होगा कि किसानों की इस आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन एवं संबंधित विभाग किस तरह पहल करते हैं और किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के आवेदनों में त्वरित करें निपटान – कलेक्टर

बलरामपुर, रामानुजगंज कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, न्यायालयीन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के अंतर्गत दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है। उन्होंने लंबित प्रकरणों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहायता पेंशन से संबंधित प्रकरणों को विशेष प्राथमिकता से निराकरण करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया, श्री आर.एन. पाण्डेय, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।