Thu. Apr 23rd, 2026

जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी पर लगी रोक, खुशी पलभर में बदली निराशा में।

बलरामपुर। जिला युवा कांग्रेस बलरामपुर में नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना…

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बने रामानुजगंज के अमृत जायसवाल।

बलरामपुर। युवा कांग्रेस संगठन द्वारा रामानुजगंज निवासी अमृत जायसवाल ‘उर्फ़ छोटू’ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।…

रामजन्म उत्सव पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन ने लगाए सेवा शिविर।

रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले छत्तीसगढ़ सहित…

रामानुजगंज में लरंगसाय जी की प्रतिमा के सुधार हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की…

रामानुजगंज में लरंगसाय जी की प्रतिमा के सुधार हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रतिमा के शीघ्र सुधार एवं मरम्मत की मांग करते हुए इस विषय को गंभीर बताया है। अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लरंगसाय जी की प्रतिमा वर्तमान में अत्यंत खराब अवस्था में पहुंच चुकी है। प्रतिमा के टूट-फूट और रंग-रोगन के अभाव के कारण न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र के गौरव और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है। परिषद ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की मरम्मत, रंग-रोगन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थल की गरिमा बनी रहे। अभाविप ने इस संबंध में 3 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी है। साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सत्यम, कपिल, प्रमोद, नमन, राजू, चंदन, संकल्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की…