जिले में अब तक 683 मतदान केन्द्रों में गणना कार्य पूर्ण।
बलरामपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन बोरघरिया के द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक ली गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को किया जावेगा।
मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल का उपयोग कर अपना अथवा परिवारजनों का फार्म 6,7,8 ऑनलाईन भी भर सकते हैं। 16 दिसम्बर से 07 फरवरी तक नोटिस जारी किया जाना तथा सुनवाई तथा दावा आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया भी सतत् रूप से जारी रहेगी। किसी प्रकार की समस्या के लिये टोल फ्री नम्बर 1950 में संपर्क कर सकतें है। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।


बलरामपुर छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का सप्तम सत्र 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक आहूत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा आज दिनांक से 24 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा सत्र के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्र अवधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय/मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यक कार्य/अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख एवं जिला स्तर के अधिकारियों के अवकाश की स्वीकृति कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही अवकाश पर प्रस्थान करेंगे।