नगर रामानुजगंज में चोरों के हौसले बुलंद
आज तड़के सुबह नगर रामानुजगंज के प्रमुख क्षेत्र, नगर पालिका के समीप स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल परिसर में चोरों ने एक बार फिर अपनी गतिविधियाँ दिखाई हैं। इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता की लहर पैदा कर दी है। विनीत गुप्ता द्वारा बताया गया की चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना नगर के व्यापारियों और निवासियों के लिए एक बड़ा सुरक्षा सवाल खड़ा करती है, खासकर तब जब ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया है। दुकानों के मालिकों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो पाया कि उनके दुकानों के ताले टूटे हुए थे और भीतर सामान गायब था।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बड़ी सावधानी से अपनी करतूत को अंजाम दिया था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पहले से ही इलाके की स्थिति से वाकिफ थे। पुलिस का मानना है कि चोरों ने दुकान के भीतर से कीमती सामान और नकदी चुराई है, हालांकि अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।

मदरसा अशरफिया ग़रीब नवाज में जूनियर बच्चों का
बलरामपुर, वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर ने जानकारी दी है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत बलरामपुर वनमण्डल में भारी/हल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रायोगिक परीक्षा प्रातः 08 बजे से हाई स्कूल ग्राउण्ड बलरामपुर में 20 से 24 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। जिसमें 20 जनवरी को कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों में से पात्रता सूची क्रमांक 01 से 100 तक तथा 21 जनवरी को पात्रता सूची क्रमांक 101 से 139 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। इसी प्रकार 21 जनवरी 2025 को हल्का वाहन चालक हेतु कुल 325 पात्र अभ्यर्थियों में पात्रता सूची क्रमांक 01 से 60 तक, 22 जनवरी को 61 से 160 तक, 23 जनवरी को 161 से 260 तक तथा 24 जनवरी को 261 से 325 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित तिथि, स्थल की अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
बलरामपुर, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि,इच्छुक अभ्यर्थी 27 जनवरी तक करा सकते हैं पंजीयन। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘‘अग्निपथवायु.सीडीएसी.ईन पर आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। साथ ही 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 अंको तथा अंग्रेजी विषय में 50 अंक के साथ उत्तीर्ण हो वे आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।





बलरामपुर,मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है।
बलरामपुर जिले के रामानुगंज में स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामानुगंज के जामा मस्जिद के सामने आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवम स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को गुलदस्ता एवम शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।