Fri. Oct 23rd, 2026

ताजा खबरें

रामानुजगंज में लरंगसाय जी की प्रतिमा के सुधार हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति को लेकर रामानुजगंज नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रतिमा के शीघ्र सुधार एवं मरम्मत की मांग करते हुए इस विषय को गंभीर बताया है।


अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लरंगसाय जी की प्रतिमा वर्तमान में अत्यंत खराब अवस्था में पहुंच चुकी है। प्रतिमा के टूट-फूट और रंग-रोगन के अभाव के कारण न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र के गौरव और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है।
परिषद ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की मरम्मत, रंग-रोगन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थल की गरिमा बनी रहे। अभाविप ने इस संबंध में 3 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी है।

साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिषद के सत्यम, कपिल, प्रमोद, नमन, राजू, चंदन, संकल्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामानुजगंज में लरंगसाय जी की प्रतिमा के सुधार हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रतिमा के शीघ्र सुधार एवं मरम्मत की मांग करते हुए इस विषय को गंभीर बताया है। अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लरंगसाय जी की प्रतिमा वर्तमान में अत्यंत खराब अवस्था में पहुंच चुकी है। प्रतिमा के टूट-फूट और रंग-रोगन के अभाव के कारण न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र के गौरव और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है। परिषद ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की मरम्मत, रंग-रोगन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थल की गरिमा बनी रहे। अभाविप ने इस संबंध में 3 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी है। साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सत्यम, कपिल, प्रमोद, नमन, राजू, चंदन, संकल्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति को लेकर रामानुजगंज नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रतिमा के शीघ्र सुधार एवं मरम्मत की मांग करते हुए इस विषय को गंभीर बताया है।

अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लरंगसाय जी की प्रतिमा वर्तमान में अत्यंत खराब अवस्था में पहुंच चुकी है। प्रतिमा के टूट-फूट और रंग-रोगन के अभाव के कारण न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र के गौरव और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है।

परिषद ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की मरम्मत, रंग-रोगन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थल की गरिमा बनी रहे। अभाविप ने इस संबंध में 3 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी है।साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिषद के सत्यम, कपिल, प्रमोद, नमन, राजू, चंदन, संकल्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अप्रैल से ओटीसी चालान अब पूरी तरह से होगी ऑनलाइन।

बलरामपुर, जिले में कर एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब 1 अप्रैल 2026 से ई-कोष पोर्टल के अंतर्गत ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ही ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा किए जाएंगे। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सभी बैंक प्रबंधकों एवं आहरण-संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1 अप्रैल 2026 से इस नई व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करें।


इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. सोनी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मैनुअल अथवा भौतिक चालान की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और सभी चालान ऑनलाइन ही जनरेट एवं जमा होंगे। नई प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं बैंक स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस प्रणाली से चालान जमा करने की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल हो जाएगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ कार्य में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों एवं जिले समस्त आहरण-संवितरण अधिकारियों तथा विभागों के लेखा शाखा के लिपिकों का प्रषिक्षण कार्यषाला आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से चालान ऑनलाइन जनरेट किया जाएगा। बैंक काउंटर पर चालान जमा करते समय ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (टीआरएन) दर्ज करना अनिवार्य होगा। चालान से संबंधित डेटा स्वतः ही बैंक को ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा, जिससे पुनः प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही, बैंक द्वारा ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल से चालान की प्रति भी प्राप्त की जा सकेगी। डिजिटल व्यवस्था से समय की बचत होगी, साथ ही कर एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। यदि ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से चालान ऑनलाइन जनरेट करने में किसी भी प्रकार की समस्या होती हैं तो जिला कोषालय बलरामपुर से श्री सुशील तिग्गा सहा. ग्रेड 03 मोबाइल नंबर -7067077374, श्री चन्द्रिका प्रसाद सहा. ग्रेड 03 मोबाइल नंबर -7566389143,, विरेन्द्र प्रधान सहा. ग्रेड 02 उप कोषालय कुसमी मोबाइल नंबर -7879002965, रघुनंदन प्रसाद नायक सहा. ग्रेड 03 उप कोषालय रामानुजगंज मोबाइल नंबर -9399798307, पवन कुजुर सहा. ग्रेड 03 उप कोषालय वाड्रफनगर मोबाइल नंबर -9340207185 से सम्पर्क कर निराकरण कर सकते हैं।

पंचायत सचिव सहित रोजगार सहायक गिरफ्तार

बलरामपुर। जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विस्तृत जांच के बाद दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाया गया और राशि हितग्राहियों के खातों में स्थानांतरित कर अंगूठा लगवाकर गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर मनरेगा के तहत मजदूरी राशि भी विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर अनियमितता बरती गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 आवास पूर्ण एवं 47 आवास निर्माणाधीन हैं, लेकिन कई अपूर्ण आवासों को पूर्ण दर्शाकर कुल 10 लाख 5 हजार 881 रुपये का गबन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की 9 लाख 5 हजार रुपये तथा मनरेगा से 1 लाख 881 रुपये की मजदूरी राशि शामिल है। इसके अलावा एक ही व्यक्ति के नाम दो अलग-अलग नामों से आवास स्वीकृत करना, अपूर्ण आवासों पर भुगतान करना तथा हितग्राहियों से धोखाधड़ी कर राशि निकालने जैसे कई मामले सामने आए हैं। कई हितग्राहियों ने बयान में बताया कि उनसे अंगूठा लगवाकर या ओटीपी के माध्यम से राशि निकाल ली गई।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध सीएमएचओ।

बलरामपुर, जिले में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने नागरिकों से सतर्क रहने और समय पर उपचार लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि रेबीज एक गंभीर एवं घातक बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर सहित अन्य जानवरों के काटने या खरोंचने से फैलती है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।

डॉ. सिंह ने कहा कि किसी भी पशु के काटने या खरोंचने की घटना को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले प्रभावित स्थान को 10 से 15 मिनट तक साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद एंटीसेप्टिक लगाकर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
सीएमएचओ ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आमजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर निःसंकोच टीकाकरण करवा सकते हैं।
किसी भी पशु के काटने या खरोंचने पर घाव को तुरंत 10-15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं। इसके बाद एंटीसेप्टिक लगाएं और शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें। डॉक्टर की सलाह अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स अवश्य लें।डॉ. सिंह ने बताया कि पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराना जरूरी है। साथ ही आवारा जानवरों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को जानवरों के प्रति सुरक्षित व्यवहार के लिए जागरूक करें।

प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक किए गए निलंबित डीईओ।

बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) खितेश कुमार पटेल 25 एवं 26 फरवरी 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला गैना में पदस्थ प्रधानपाठक श्रीमती अनिता पटेल भी बिना पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं।

दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर जवाब असंतोषजनक पाया गया। जांच में प्रथम दृष्टया दोनों का कृत्य सत्य पाया गया, जो शासकीय सेवा के कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।
उक्त गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक खितेश कुमार पटेल एवं प्रधानपाठक अनिता पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामचन्द्रपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी।

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किए जाने हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली दिनांक 01 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम संबंधित स्थानीय निकाय के क्षेत्र, वार्ड अथवा पंचायत से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होंगे, वही मतदाता स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।


जारी कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 तक जिन मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज होंगे, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर स्थानीय निकाय की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।
निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 मार्च 2026 तक कराया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली का मुद्रण 09 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसके बाद दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रारूप क-1 में दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 होगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे-आपत्तियों के निराकरण के आदेश के विरुद्ध अपील ऐसा आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर सक्षम अधिकारी के समक्ष की जा सकेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 को किया जाएगा।

रामानुजगंज हवेली रेस्टोरेंट सहित कई होटलों में की गई सिलेंडर जप्त।

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य विभाग द्वारा सिलेंडरों की दैनिक आवक और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही गैस वितरकों को निर्देशित किया गया है कि 45 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद ही रिफिल वितरण किया जाए और यह प्रक्रिया केवल ऑनलाइन बुकिंग तथा ओटीपी आधारित प्रणाली से ही की जाए। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बलरामपुर और रामानुजगंज के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बलरामपुर के लाजवाब होटल से 5 सिलेंडर, हवेली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, रामानुजगंज के न्यू शशि होटल से 2 सिलेंडर, उमेश होटल से 2 सिलेंडर तथा गोकुल स्वीट्स से 1 सिलेंडर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए। इस पर कुल 13 सिलेंडर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण, जमाखोरी और काला बाजारी के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त, कई सिलेंडर जब्त।

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अपर कलेक्टर आर. एस. लाल ने निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। खाद्य विभाग द्वारा सिलेंडरों की दैनिक आवक और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही गैस वितरकों को निर्देशित किया गया है कि 45 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद ही रिफिल वितरण किया जाए और यह प्रक्रिया केवल ऑनलाइन बुकिंग तथा ओटीपी आधारित प्रणाली से ही की जाए। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बलरामपुर और रामानुजगंज के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बलरामपुर के लाजवाब होटल से 5 सिलेंडर, हवेली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, रामानुजगंज के न्यू शशि होटल से 2 सिलेंडर, उमेश होटल से 2 सिलेंडर तथा गोकुल स्वीट्स से 1 सिलेंडर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए। इस पर कुल 13 सिलेंडर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण, जमाखोरी और काला बाजारी के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

अवैध अफीम की खेती में झारखंड से जुड़ा तार, बलरामपुर 7 आरोपी गिरफ्तार।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना कुसमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में रूपदेव राम भगत (50 वर्ष) निवासी ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली, कौषिल भगत (30 वर्ष) निवासी त्रिपुरी माचाडीपा, मनोज कुमार (24 वर्ष) निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार), जिरमल मुण्डा (56 वर्ष) निवासी ग्राम भगचंद थाना आस्ता जिला जशपुर, उपेन्द्र कुमार (27 वर्ष) निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार), विंदेश्वर (45 वर्ष) निवासी कोलवा थाना जोरी जिला चतरा (झारखंड) तथा कृष्णा सिंह निवासी कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर शामिल हैं। पुलिस द्वारा खेतों का परीक्षण करने पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पाई गई। इसके बाद मौके पर ही पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम के पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़ा गया। वहीं खेत में रखे दो डिब्बों में आधा-आधा भरा अफीम का लासा तथा चार बड़ी और एक छोटी बोरी में भरे सूखे फल भी बरामद किए गए।बरामद अफीम को विधिवत तौलने पर उसका कुल वजन 4344.569 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है तथा आगे की विवेचना जारी है।