ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिला महामंत्री।
रामानुजगंज भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन ।
रामचंद्रपुर निर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के द्वारा विजय जुलूस के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने कहा कि रामचंद्रपुर जनपद के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं जिसमें 23 में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की जीत हुई है इससे कांग्रेसी बौखला गए हैं जिससे मोहम्मद बख्श के द्वारा अनर्गल रूप से विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी की जा रही है जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं। गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मोहम्मद बख्श के द्वारा राम विचार नेताम के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है इससे हम सब की भावनाएं आहत हुई है क्षेत्रवासी ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन शॉप मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से जयप्रकाश गुप्ता , शैलेश गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता , आकाश गुप्ता, सूरज मिश्रा , आकाश गौड़, ईश्वर सिंह रविशंकर कुशवाहा, हर्ष कलवार, उमेश कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा ,सहित सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


उपखण्डीय जल परीक्षण प्रयोगशाला रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर के संचालन हेतु दैनिक वेतन भोगी में कार्य करने के लिए सहायक रसायनज्ञ, प्रयोगशाला सहायक एवं सफाई कर्मी के 1-1 पदों की आवश्यकता है। सहायक रसायनज्ञ के पद के लिए बी.एस.सी. एवं कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा, प्रयोगशाला सहायक के लिए 12वीं विज्ञान समूह एवं कम्प्यूटर तथा सफाई कर्मी के लिए 5वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उक्त पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 06 मार्च 2025 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलरामपुर, पानी टंकी रोड दहेजवार में प्रातः 11 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा।
महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025 का आयोजन 02 मार्च 2025 को प्रातः 05.30 बजे से आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जावेगा। उक्त आयोजन जिसके लिए वेबसाईट रन अबुझमाड़ डॉट ईन में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अबुझमाड़ मैराथन में पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए पंजीयन शुल्क 299 रुपये निर्धारित किया गया है।
उक्त मैराथन दौड़ में विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत ओपन हाफ मैराथन महिला एवं पुरुष (21 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 01 लाख 50 हजार, द्वितीय 01 लाख, तृतीय 75 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 50 हजार तथा 6वें से 10वें स्थान तक 10-10 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार ओपन जिला हाफ मैराथन महिला एवं पुरुष (21 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 01 लाख, द्वितीय 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 10 हजार तथा 6वें से 10वें स्थान तक 05-05 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरूष (10 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 08 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 10 हजार तथा दौड़ ओपन महिला में (05 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 10 हजार, द्वितीय 07 हजार, तृतीय 05 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 01-01 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिसके कारण उक्त छात्रा का प्रेम संबंध स्थापित हो गया, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। प्रभारी अधीक्षिका कुजूर द्वारा अपने पदीय दायित्वों को सम्यक रूप से पालन नहीं किया गया, जो अधीक्षिकीय पदीय दायित्व के निर्वहन में प्रभारी अधीक्षिका के घोर लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मों एवं लोगों के विरूद्ध आवश्यक रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने जांच कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्रेशर प्लांट सील करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जांच में सभी वाहनों में बिना पीटपास के खनिज परिवहन करने के कारण अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
अश्लील गानों पर डांस (नृत्य) करने संबंधी खबर मीडिया में वायरल हुई थी। मीडिया में वायरल खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्वयं विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थिति में वायरल खबर के संबंध में जांच की गई। जांच में वायरल खबर की पुष्टि हुई है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री नायक के द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस (नृत्य) करना पदीय गरिमा के विपरीत एवं अनुशासनहीनता है, जिसके कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है । श्री रामनाथ नायक, प्रभारी प्राचार्य का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) के अन्तर्गत संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा श्री रामनाथ नायक, प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एल.बी.), को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज नियत किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य हेतु हुए मतदान के लिए आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।