Sat. Oct 24th, 2026

फर्जी ई-चालान लिंक से बचने आमजन से की अपील

बलरामपुर, परिवहन विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में डराने वाले संदेश/मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं। परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे (डॉट एपीके फाइल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ई चालान डॉट परिवहन डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।
परिवहन विभाग ने अपील किया है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

4 करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपये आबंटित।

बलरामपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 2025-26 में मांग के अनुरूप जिले के 06 तहसीलों को 04 करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपये की राशि जारी की है। जानकारी के अनुसार जिसमें तहसील बलरामपुर को 01 करोड़ 04 लाख रुपये, तहसील रामानुजगंज को 64 लाख रुपये, तहसील वाड्रफनगर को 01 करोड़ 12 लाख रुपये, तहसील राजपुर को 52 लाख रुपये, तहसील शंकरगढ़ को 92 लाख 60 हजार रुपये तथा तहसील कुसमी को 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया है। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, चक्रवात, जीव-जन्तु के काटने, मकान, फसल, अग्नि क्षति से पीड़ित हितग्राही तहसीलों से राशि प्राप्त कर सकते हैं।

जिला स्तरीय मनाया जारहा है साक्षरता सप्ताह।

बलरामपुर,सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप वर्ष 2022-27 के द्वारा क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत पांच घटक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल तथा सतत शिक्षा निर्धारित कर योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 02 सितम्बर को कार्यशाला/सम्मेलन/सेमिनार का आयोजन, 03 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाएं एवं नगरीय निकाय स्तरीय सम्मेलन/सांस्कृतिक कार्यक्रम, 04 सितम्बर को उल्लास रैली, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, नाटक, 05 सितम्बर को पोस्टर/पम्पलेट, दीवार पेंटिंग आदि के माध्यम से जन जागरूकता, 06 सितम्बर को शिक्षा विषय पर केन्द्रित चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला का आयोजन, 07 सितम्बर को रेडियो जिंगल्स एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन, महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन तथा 08 सितम्बर 2025 को देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का समापन, रजत महोत्सव 2025 एवं जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा।

निलंबित अधिकारी को नहीं बनाया गया था प्रभारी ईई बलरामपुर।

बलरामपुर, विभिन्न समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘पीएचई के निलंबित अभियंता को बना दिया प्रभारी ईई, प्राप्त जानकारी के अनुसार आनन-फानन में सीई ने बदला आदेश’’ के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है कि मुख्य अभियंता द्वारा एक साल पूर्व निलंबित, अधीक्षण अभियंता जो कार्यालय में संलग्न है उनको प्रभारी ईई बलरामपुर बनाने को आदेश जारी नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि श्री सीबी सिंह के द्वारा खंड कार्यालय का प्रभार नहीं लिया गया है और कार्यालयीन दायित्वों का भी निर्वहन नहीं किया गया है। टंकण त्रुटि के कारण हुए आदेश को तत्काल निरस्त कर दिया गया था एवं श्री एस.बी. सिंह कार्यपालन अभियंता जशपुर को बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने इस संबंध में भी जानकारी दी है कि उक्त आदेश के सम्बंध में कलेक्टर द्वारा समय-सीमा की बैठक चर्चा नहीं की गई है। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर के पूर्व ईई श्री आदित्य प्रताप सिंह को निलंबित भी नही किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता बलरामपुर ने बताया कि उपरोक्त प्रकाशित खबर में जानकारी का अभाव है, साथ ही उन्होंने कहा है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का संपर्क भी नहीं किया गया है।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को।

बलरामपुर रामानुजगंज प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाना है। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। Read More

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 29 से 31 अगस्त तक खेल आयोजन।

बलरामपुर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से मेजर ध्यानचंद की जयंती, फिट इंडिया शपथ, खेल-कूद एवं मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्राप्तत जानकारी के अनुसार

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी दी है कि 29 अगस्त को सांसद श्री चिंतामणि महाराज के द्वारा संसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। 30 अगस्त 2025 को खेल संबंधी विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त 2025 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ओपन केटेगेरी में सम्पन्न होगी।

सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई : एनएच पर मवेशी छोड़ने वालों पर मामला दर्ज।

सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना विश्रामपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एनएच-43 एवं अंबेडकर चौक के समीत दो मवेशियों के टैग नंबर से उनके मालिकों की पहचान हुई, जिनमें तेजन प्रसाद राजवाड़े निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर एवं चंद्रेश्वर राजवाड़े निवासी कुंजनगर थाना जयनगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पूर्व में भी दोनों को मवेशियों को खुले में न छोड़ने की समझाइश दी गई थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। खुले में छोड़े गए मवेशी न केवल यातायात बाधित कर रहे थे, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन सकते थे। इस गंभीर लापरवाही पर थाना विश्रामपुर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 285 व 291 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि सड़कों पर मवेशी छोड़े जाते पाए गए तो संबंधित मालिकों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा आंदोलन ,न बीमा न, पेंशन, बस टेंशन हि,टेंशन”

छत्तीसगढ़ में संविदा शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। आज हड़ताल के छठवें दिन कर्मचारियों ने मुंडन कराकर विरोध जताया और संविदा प्रथा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनमें स्थायीकरण, बीमा और पेंशन की सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं।

हड़ताल का असर लगातार हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। मरीजों को दवाइयाँ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। नवजात वार्ड और पोषण आहार केंद्र बंद हैं। शुगर, ब्लड टेस्ट, टूनाट, सीबीनाट और नेत्र जांच जैसी जरूरी जांचें ठप हो गई हैं। स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह बंद है। टीकाकरण और संस्थागत प्रसव सुविधा भी प्रभावित है। इसके अलावा टीबी, मलेरिया और कुष्ठ जैसी बीमारियों के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी और कई अस्पताल अव्यवस्था की स्थिति में हैं। कई जगहों पर तो स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बंद पड़े हैं। कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम एनएचएम कर्मचारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और भी उग्र होगा। संघ ने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कर्मचारियों के इस हड़ताल से सरकार पर कुछ असर दिखता भी है या नहीं

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कई महतारी सदन की स्वीकृति।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 07 महतारी सदन का स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति महतारी सदन की लागत 30 लाख रुपये, कुल 02 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सनावल, त्रिकुण्डा एवं महावीरगंज, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर, सुलसुली, विकासखण्ड मुख्यालय शंकरगढ़ तथा विकासखण्ड मुख्यालय कुसमी में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा

वॉक ईन इंटरव्यू से होगी आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त पदों पूर्ति।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्च. मा. विद्यालय बलरामपुर, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, डौरा-कोचली एवं चलगली में रिक्त (अंग्रेजी माध्यम) के विभिन्न पदों पर ‘‘वॉक इन इन्टरव्यू‘‘ के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। शैक्षणिक योग्यता अनुसार पात्रताधारी इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर 2025 दिन बुधवार प्रातः 09 बजे जिला ग्रंथालय बलरामपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 10 सितंबर को प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक आवेदकों का पंजीयन किया जाएगा तथा दोपहर 02 बजे से दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति एवं 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे से डेमो एवं साक्षात्कार, 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सहायक ग्रेड-02 एवं 03 की कौशल परीक्षा होगी। आवेदन का प्रारूप एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर उपलब्ध है।