Sat. Oct 24th, 2026

बलरामपुर आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेताम होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर, जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत 29 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम भवन के पास (साप्ताहिक बाजार परिसर में) किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज तथा नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का शामिल होंगे।

बलरामपुर आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेताम होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर, जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत 29 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम भवन के पास (साप्ताहिक बाजार परिसर में) किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज तथा नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का शामिल होंगे।

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ शासन योजना आर्थिक एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले जिलो में केन्द्रीय नीति आयोग के द्वारा 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के मध्य जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान समारोह आयोजन। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आकांक्षा हॉट में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल, उत्पाद तथा बिक्री करने वाले स्व-सहायता समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों को आकांक्षा हॉट के माध्यम से मिलेगा बाजार

आकांक्षा हॉट का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के विभिन्न स्व-सहायता समूहो के द्वारा स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शंकरगढ़ के अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह के द्वारा चांगरो जीरा राईस, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के द्वारा चिप्स, सामरी के महामाया स्व-सहायता समूह के द्वारा रागी का लड्डू, कुसमी के भारत स्वा-सहायता समूह रागी का आटा, महामाया अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह के द्वारा मसाले, शांति एवं गुरू कृपा स्व-सहायता समूह के द्वारा वस्त्र की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा विभिन्न औषधियां का प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

छूटे हुए कृषकों का घर-घर जाकर किया जा रहा पंजीयन रामचन्द्र भगत।

बलरामपुर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग तथा पंचायत सचिव के संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर पंजीयन के लिए छूटे हुए कृषकों का चिन्हांकन कर पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक कृषि रामचन्द्र भगत ने बताया कि जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत कृषक पंजीयन के लिए डोर टू डोर विशेष अभियान संचालन कर लगातार कृषकों का पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। कृषि विभाग की टीम ग्रामों में लगातार दौरा कर किसानों के पंजीयन के संबंध में आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का समाधान कर रही है। उल्लेखनीय है कि एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत वेबसाइट सीजीएफआर डॉट एग्रीस्टेक डॉट जीओव्ही डॉट इन एवं मोबाइल एप्लीकेशन फार्मर रजिस्ट्री सीजी के माध्यम से किसान अपना पंजीयन सी.एस.सी. के माध्यम व स्वयं अपना पंजीयन कर सकते है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी।

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिए इंटरव्यू

बलरामपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के अंतर्गत संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी रूप से शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों एवं गैर शिक्षकीय पदों की पूर्ति वॉक ईन इंटरव्यू से की जानी है। वॉक ईन इंटरव्यू जिला पंचायत बलरामपुर में 31 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। इस संबंध में पदों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

वन भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश

बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम जतरो पहुंचकर वन विभाग द्वारा किये गये वन भूमि सर्वेक्षण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सर्वे की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री बाजपेयी ने आस-पास के क्षेत्र का भ्रमण कर वन भूमि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वनमंडलाधिकारी श्री बाजपेयी ने बीट गार्ड को मुनारा (सीमा चिन्ह) निर्माण के निर्देश देते हुए क्षेत्र की सीमा रेखा को सटीक एवं सीधा करने को कहा।
कलेक्टर श्री कटारा एवं वनमंडलाधिकारी श्री बाजपेयी ने वन भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी शासकीय अथवा वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया हो वहां सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रहे।

आबकारी आरक्षक भर्ती हेतु परीक्षा जिले के 07 केंद्रों में आयोजित ।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह पाली में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा के लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 2253 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने परीक्षा की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आबकारी परीक्षा के लिए जिले में 07 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसमें शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, सेजेस (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल) बलरामपुर, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महाराजगंज, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर, संत जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल दर्रीडीह बलरामपुर, एकलव्य आदर्श माध्यमिक विद्यालय भेलवाडीह बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

औषधी प्रशासन द्वारा कॉस्मेटिक दुकानों का किया गया निरीक्षण।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि’ प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में औषधी निरीक्षक श्री अनिल पैकरा एवं टीम द्वारा बलरामपुर प्रियंका गिफ्ट हाउस एवं श्रृंगार स्टोर, नैना श्रृंगार एवं जनरल स्टोर, अनन्या श्रृंगार स्टोर बलरामपुर एवं प्रदीप जायसवाल मार्केटिंग रामानुजगंज का निरीक्षण तथा कॉस्मेटिक सामग्रियों के संबंध में क्रय-विक्रय की जांच की गई। प्रदीप जायसवाल मार्केटिंग रामानुजगंज से कॉस्मेटिक सामग्री का नमूना संकलित कर परीक्षण हेतु राज्य औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

औषधी निरीक्षक ने जानकारी दी है कि राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कॉस्मेटिक (प्रसाधन सामग्री) से संबंधित नमुना संकलित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही यह कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

रामानुजगंज : मोहम्मद खलील खान का दुखद निधन।

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी 80 वर्षीय मोहम्मद खलील खान का दिनांक 21 जुलाई 2025 को शाम लगभग 3:00 बजे स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

मोहम्मद खलील खान एक सम्मानित व शांतप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके पुत्र यूनुस खान, जो शिक्षा विभाग में शिक्षक रहे, अपनी नम आंखों से पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय खलील खान अपने जीवनकाल में सादगी व परोपकार के लिए जाने जाते थे।उनके परिवार में तीन पुत्र, एक पुत्री एवं कई पौत्र-पौत्रियां हैं, जो उन्हें याद करते हुए शोक संतप्त हैं। उनके निधन से मोहल्ले व जान-पहचान वालों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

स्वर्गीय मोहम्मद खलील खान का अंतिम संस्कार दिनांक 22 जुलाई 2025, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे रामानुजगंज के कब्रिस्तान में संपन्न किया जाएगा, जिसमें परिजन, रिश्तेदार एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

तंबाकू विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई 6100 रुपये जुर्माना ।

जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर कोरिया जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 / 6 के अंतर्गत जिले भर में अभियान चलाकर कुल 33 दुकानों, पान ठेलों, होटलों और गुमटियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 6100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच दल ने बैकुंठपुर ब्लॉक के ग्राम जमगहना, महोरा, डकईपारा, करजी, गिरजापुर, टेंगनी, पांडोपारा सहित कई क्षेत्रों में पान ठेले, होटल, बापू किराना दुकानों की सघन जांच की।जांच के दौरान कोटपा एक्ट की धारा 4 (धूम्रपान निषेध) और धारा 6 (अवयस्कों को तंबाकू विक्रय निषेध) के उल्लंघन के कई मामले पाए गए, जिसके आधार पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दुकानों में “धूम्रपान निषेध क्षेत्र” और “18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है” जैसे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और तंबाकू नियंत्रण कानून के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता विशेषकर युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।