Sat. Oct 24th, 2026

रामानुजगंज सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ साय सरकार तुहर द्वार सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर कार्यक्रम नगर पालिका रामानुजगंज में संपन्न हुआ जिसमें लगभग 680 आवेदन प्राप्त हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिला जायसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता जी, सुभाष केसरी जी विमलेश सिन्हा जी ,शर्मिला गुप्ता जी ,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता जी, उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश केसरी जी, बीडी लाल गुप्ता जी ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण यादव जी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता जी,मंडल महामंत्री सिद्धांत यादव जी, पार्षद सुमित गुप्ता जी, सुरेश पूरी जी,अरुण नागवंशी जी,विजय रावत जी, जी,विकाश गुप्ता जी,अर्जुन दास जी, रमेश गुप्ता,जी मनीषी गुप्ता जी,पवन गुप्ता जी,ऊषा गुप्ता जी,कार्यालय मंत्री आकाश तिवारी एसडीएम तहसीलदार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण व अन्य नगरवासी उपस्थित रहे

भाजपा के सुशासन समाधान शिविर में PWD अधिकारी का दबंगई।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जब पत्रकार एवं भाजपा ओबिसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने रामानुजगंज रिंग रोड में निर्माण कार्य की जानकारी लेने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचकर। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रक्रिया से संबंधित कुछ सवाल रामानुजगंज के PWD संभाग-2 के EE अभियंता मोहन राम भगत से पूछे, जिस पर अधिकारी तिलमिला उठे शैलेश गुप्ता और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। बात यहीं नहीं रुकी — उन्होंने पत्रकार का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और छीना-झपटी की ।

इस घटना ने न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भाजपा सरकार के ‘भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन’ के दावों पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी का दबंगईपूर्ण रवैया — यह सब प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को उनके कर्तव्यों से रोका जाएगा, तो लोकतंत्र और जनहित दोनों ही खतरे में पड़ जाएंगे। देखन ने वाली बात यह होगी कि प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।

कुसमी 26 करोड़ रुपए से अधिक गबन का आरोप 11 गिरफ्तार।

जिला बलरामपुर के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर गबन का गंभीर आरोप । जानकारी के अनुसार आपसी मिलीभगत से कूटरचना और षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खोले गए. फिर करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन और वित्तीय अनियमितता की गई. इस मामले में शामिल ग्यारह अधिकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. वर्ष 2013 से शुरू हुआ फर्जी खेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ कुसमी में संचालित सहकारी बैंक शाखा में वर्ष 2013 से 2022 के बीच लगभग 26 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई. पुलिस ने सहायक मुख्य प्रवेक्षक अशोक सोनी, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन, संस्था प्रबंधक शंकरगढ़ विजय उइके, प्रभारी लिपिक तबारक अली को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अंबिकापुर राजेंद्र पांडेय, समिति सेवक शंकरगढ़ सुदेश यादव, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुसमी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश भगत, शाखा प्रबंधक कुसमी सबल राय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास चंद्र पांडवी, समेत ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

आरागाही में समाधान शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

बलरामपुर सुशासन समाधान शिविर की कड़ी में विकासख्डं रामचन्द्रपुर के आरागाही में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह,जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी,जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश गुप्त,श्रीमती शर्मिला गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास,जनपद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता,

श्रीमती सुनीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमुनीया उईके, जनपद सदस्य महेश्वर जगते, मंडल महामंत्री बासुदेव राय,महामंत्री सिद्धार्थ यादव, पार्षद विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता,धर्मप्रकाश केसरी,आकाश तिवारी, एवं सभी पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।

आरागाही में समाधान शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

सुशासन समाधान शिविर की कड़ी में विकासख्डं रामचन्द्रपुर के आरागाही में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह जी,जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी जी,जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश गुप्त,श्रीमती शर्मिला गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास,जनपद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता,श्रीमती सुनीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमुनीया उईके, जनपद सदस्य महेश्वर जगते, मंडल महामंत्री बासुदेव राय,महामंत्री सिद्धार्थ यादव, पार्षद विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता,धर्मप्रकाश केसरी,आकाश तिवारी, एवं सभी पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर ने प्रतीक सिंह को बनाया नेता प्रतिपक्ष।

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगरपालिका परिषद् रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 04 से नव निर्वाचित पार्षद प्रतीक सिंह को नगरपालिका परिषद्रा मानुजगंज नेता प्रतिपक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के भीतर उनकी सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच, और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए की गई है।

प्रतीक सिंह को यह जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रतीक सिंह नगर पालिका परिषद की बैठकों में जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाएंगे और प्रशासनिक कार्यों पर प्रभावी निगरानी रखेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष केपी सिंह/ नान बाबा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रतीक सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाएंगे।

प्रतीक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे नगर की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जनहित में कार्य करेंगे और प्रशासन की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए विकासोन्मुखी सुझाव प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कांग्रेस संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया।

यह नियुक्ति क्षेत्रीय राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और स्थानीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद शकीना परवीन बनी नेता प्रतिपक्ष

बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 से नव-निर्वाचित कांग्रेस पार्षद शकीना परवीन (पलटन) को नेता प्रतिपक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंह (नान बाबा) के नेतृत्व में लिया गया।इस मनोनयन पर श्रीमती शकीना परवीन (पलटन) ने कांग्रेस पार्टी, जिला अध्यक्ष के. पी. सिंह देव (नान बाबा) जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (राजू) और समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

यह मेरे लिए गौरव की बात है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज को नगर पालिका परिषद में मजबूती से उठाऊंगी और विपक्ष की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा के एक नए अवसर की शुरुआत है। वे स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शकीना परवीन (पलटन) को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक एकता को और मज़बूत करने की बात कही।

तहसीलदार द्वारा 355 ट्रिप अवैध भण्डारित रेत किया जब्त।

बलरामपुर । जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुभाग राजपुर  अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार सुश्री  पूनम रश्मि तिग्गा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध भण्डारित रेत को जब्त किया गया है।

ग्राम नरसिंहपुर में 05 अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित किये गये रेत को जब्त किया गया है। जिसमें ग्राम चंदौरीडांड में रमेश, बहादूर एवं दीपक के द्वारा लगभग 200 ट्रिप अवैध रेत भण्डारित कर रखा गया था, जिसे जब्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बहेराडांड में रमेश के द्वारा 50 ट्रिप, यादवपारा में दीपक के द्वारा 50 ट्रिप, बड़कापारा में गौरव सिंह के द्वारा 35 ट्रिप व सुरेश जायसवाल के द्वारा 20 ट्रिप रेत का अवैध भण्डारण किया गया था, जिसे तहसीलदार सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है। विदित हो कि राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झीरम घाटी के शहीदों को श्रशद्धांजलि अर्पित।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर किया गया नमन।

आज 25 मई को झीरम घाटी हमले की बरसी पर बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में झीरम घाटी के शहीद नेताओं व सुरक्षा बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (राजू) ने कहा झीरम घाटी हमला केवल कांग्रेस पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला था। शहीद नेताओं का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है और उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प हमें लेना होगा।”

सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नन्हेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोविंद राम, हंसनाथ हुसैन, संजय खाखा, अर्जुन यादव, सूरजदेव ठाकुर,पारस यादव, संतन भगत, अमरदीप पैकरा, विनोद मेहता, महिला कांग्रेस से पार्षद वार्ड क्र.11 शकीना परवीन, पार्षद वार्ड क्र.05 रीना कुजूर, पार्षद वार्ड क्र.02 बिरजनिया,सेवादल से प्रेमसागर सिंह, युवा कांग्रेस से सादिक सिद्दिकी (पलटन), शोएब सिद्दिकी, सीबी सिंह, फैज अशरफ, अरमान अली,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामानुजगंज भाजपा नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का प्रथम सम्मेलन।

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का प्रथम सम्मेलन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी आनंद जयसवाल जी के मुख्य अतिथि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रथम सम्मेलन में भाजपा मंडल रामानुजगंज के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का परिचय एवं सम्मान हुआ आज के इस बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा अपना उद्बोधन एवं व्याख्यान दिया गया आज के इस बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप तिवारी जी, कन्हैयालाल अग्रवाल, जी ,श्री जयप्रकाश गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ,श्री शैलेश गुप्ता जी जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, श्रीमती शर्मिला गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री मोहन गुप्ता जी ,ने भी अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को देश हित एवं संगठन के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर इस क्षेत्र के जिला सदस्य श्री बद्री यादव जी, जनपद के उपाध्यक्ष श्री सुनील तिवारी जी ,महावीरगंज मंडल अध्यक्ष श्री नारद यादव जी, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विडी लाल गुप्ता जी ,महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती चंदा सिंह जी, तथा भारतीय जनता पार्टी के पार्षद श्री पवन गुप्ता, श्री सुरेश पुरी श्री सुमित गुप्ता ,श्री अरुण नागवंशी ,जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला खलको ,श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती सूरज मुनिया उईके एवं अन्य जनपद सदस्य व पार्षद उपस्थित थे किस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रवण यादव , अजीत गुप्ता ,दयाल विश्वास, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता ,उत्तम गुप्ता, लालमोहन ठाकुर ,धर्म प्रकाश केसरी ,महामंत्री बसु राय ,कार्यालय मंत्री आकाश तिवारी ,शुभम गुप्ता , प्रीतम गुप्ता,जयप्रकाश केशरी,अर्पित जायसवाल ,कमल मंडल, कर्णधर राय, संतोष यादव नान कुशवाहा डॉ संजय मजूमदार नानहु जी मितगई , उदय गुप्ता, सुदेसवर हड्डे,नन्दकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता उपस्थित रहे सभा में कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता द्वारा किया गया स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता द्वारा तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री सिद्धांत यादव द्वारा किया गया।